एलईडी लाइट टेंडर निरस्त, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका भाजपा सभासद देवेश कौशिक की शिकायत पर एलईडी लाइट प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट आने पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उक्त टेंडर को निरस्त और कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को पत्र भेजा है। मामले में पथ प्रकाश प्रभारी धर्मवीर सिंह पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
पालिका के भाजपा सभासद देवेश कौशिक ने पथ प्रकाश में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जैन पोर्टल पर 3 हजार एलईडी स्ट्रीट लाईट के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। मामले की जांच लखनऊ लोक निर्माण विभाग के विद्युत अनुभाग द्वारा भी की गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट पालिका प्रशासन को भेज दी थी, जिसमें काफी गड़बड़ी प्रकाश में आयी थी। वहीं बुढ़ाना एसडीएम न्यायिक व बिजली विभाग के एक्सईएन द्वारा भी मामले की जांच की जा रही थी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में उक्त टेंडर को निरस्त करने के साथ कम्पनी को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को रिपोर्ट भेजी है। पालिका प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से जहां एक ओर भविष्य में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार पर अंकुश लगेगा, पालिका में जीरो टारलेंस अभियान को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal