नगरीय निकाय में 55 करोड़ के कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद की पांच निकायों में करीब 55 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य होंगे। इसके लिए डीएम ने स्वीकृति की मोहर लगा दी है। शहरी क्षेत्र में पालिका के 49 करोड़ रुपए के करीब 112 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिसमें शिवचौक पर फैंसी लाइट के साथ दो चौराहों का सौंदर्यीकरण मुख्य है। वहीं बुढ़ाना नगर पंचायत में 84 लाख रुपए के 7 प्रस्ताव पास व 1 प्रस्ताव निरस्त हुआ है। डीएम ने पालिका के पथ प्रकाश के प्रस्ताव को रोकते हुए 3.69 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को घटाकर एक करोड़ तक लाने के निर्देश दिए हैं।
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शासन से प्राप्त 15वें वित्त आयोग की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में मुजफ्फरनगर नगर पालिका, खतौली नगर पालिका और नगर पंचायत बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली शामली रही। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के जलकल, स्वास्थ्य, पथ प्रकाश और निर्माण विभाग के तहत प्रस्तावित 49 करोड़ रुपये के 112 विकास कार्यों के प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लगी है। वहीं टाइडग्रांट का पैसा अपशिष्ट प्रबंधन और पेयजलापूर्ति और संसाधन विकसित करने के लिए खर्च किया जाएगा। टाइड ग्रांट में 25.39 करोड़ रुपये के 51 कार्यों के प्रस्तावों में 35 कार्य पेयजल परियोजना और 16 कार्य अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए गए, वहीं पेयजल के 35 कार्यों में से 20 कार्य पालिका के नवीन विस्तारित क्षेत्रों में पास हुए है। अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वाहन संसाधान बढ़ाने का कार्य किया जायेगा, इनमें काम्पेक्टर, ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों की खरीद की जा रही है। वहीं बुढ़ाना नगर पंचायत द्वारा करीब 1.16 करोड़ की धनराशि के 8 विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए थे। बैठक में 84 लाख के सात प्रस्ताव पास हुए और एक प्रस्ताव को डीएम द्वारा निरस्त कर दिया गया है। बैठक में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, चेयरमैन शाहपुर अकरम कुरैशी, चेयरमैन खतौली शाह नवाज लालू, चेयरपर्सन बुढ़ाना उमा त्यागी, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, ईओ मुजफ्फरनगर डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि इस बैठक में अनटाइड ग्रांट के करीब 24.10 करोड़ के 61 कार्य मंजूर हुए हैं, जिनमें 24 सड़कों का निर्माण, 15 नाला निर्माण कार्य, दो स्थानों पर नाला कवर्ड होगा। दो चौराहों, वहलना चौक और अहिल्याबाई चौक का सौन्दर्यीकरण है। टाइड ग्रांट में 25.39 करोड़ रुपये के 51 प्रस्ताव पास हुए है। उन्होंने बताया कि इसमें शहर के मुख्य मार्ग और चौराहों पर डबल आर्म फैंसी पोल लाइट लगाने के लिए पथ प्रकाश विभाग द्वारा 3.69 करोड़ के कार्य शामिल किये गए थे लेकिन डिवाईडर खराब होने के कारण डीएम ने इन प्रस्तावों में कटौती की है। अब यह कार्य एक करोड़ रुपये की लागत से कराये जाने की मंजूरी मिली है। इसके लिए शिव चौक को मुख्य केन्द्र बिन्दु बनाया गया है। यहां से मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड, महावीर चौक से प्रकाश चौक या शिव चौक से प्रकाश चौक किसी एक मार्ग को चुना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal