सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी 22 केंद्रों पर परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा को जनपद में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेक्टर, स्टैटिक व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ प्रतिबन्धित सामग्री को कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाए, इस पर फोकस रखने की बात कही। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने केन्द्रों का निरीक्षण कर जरुरी व्यवस्थाएं पूर्ण करने और केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की बात की।

बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 22 दिसंबर में होने वाली लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में प्रथम पाली प्रात: 9:30 बजे से 11:30 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक संपन्न की जायेगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों व पुलिस की निगरानी में संपन्न होने वाली पीसीएस परीक्षा सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, वहीं मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना हम सबका दायित्व है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व परीक्षाओं की भांति इस परीक्षा को पूरी लगन व निष्ठा के साथ संपन्न करना है। उन्होंने कहा की परीक्षा से एक दिन पहले पूर्ण व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, डीआईओएस राजेश श्रीवास, सभी एसडीएम, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एवं परीक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal