मुजफ्फरनगर।जिला पंचायत सभागार में तहसील आपके द्वार कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत राजस्व टीम एवं उससे संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि तहसील आपके द्वार अभियान को सफल बनाने के लिए हम लोगों को प्रो एक्टिव होना व पब्लिक के बीच में जाना पड़ेगा। साथ ही उन्हें यह विश्वास दिलाना पड़ेगा कि हम आपकी हर समस्याओं का समाधान करने के लिए बिल्कुल तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ही कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या को लेकर दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े।
उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह है कि पैमाइश के मामले में आज जब जमीन एक-एक इंच बड़ी इंपॉर्टेंट हो गई है, ऐसे में जमीनों की पैमाइश सही तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि टीम पहले जाए, स्थिति देखे कहां किसका कब्जा, कितनी जमीन और किसकी है मौके की स्थिति क्या है तब नापना शुरू करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित गांव में शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी की जाए तथा मौके पर निस्तारण भी किया जाए। बैठक में राजस्व एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






