चेयरपर्सन के निरीक्षण से आहत धरने पर बैठे सफाईकर्मी

Share :

मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका के पूर्व पदाधिकारियों ने चेयरपर्सन के वार्डों के निरीक्षण में मिल रही खामियों को लेकर नगरपालिका प्रशासन पर उत्पीड़न किए जाने के गंभीर आरोप लगाते हुए टाउनहाल में मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को सफाई संघ के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मियों संग पालिका में धरना दिया। सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने सात दिसम्बर को चेयरपर्सन और ईओ के नाम सौंपे पत्र में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों और नायकों के इस बीच गैरहाजिर रहने पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए।
सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले संपन्न धरने पर पदाधिकारियों के आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने उनके इस पत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिया, जिस कारण से बुधवार में पूर्व पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी धरने पर बैठने को विवश हुए। उन्होंने कहा कि वार्डों में सभासद के परिजन भी सफाई कमियों पर रौब गांठते हैं और काम बताते हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न भी हो रहा है। वहीं आउटसोर्स कर्मियों का वेतन दो माह से नहीं दिया गया। सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का कार्यकाल भी बीते 18 नवम्बर को पूर्ण हो चुका है, ऐसे में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाये, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे पहले भी संयुक्त सफाई कर्मचारी ने 21 सूत्रीय मांग पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। धरने पर बैठे कर्मियों ने मांग की कि कार्यवाहक सफाई नायक वीरेन्द्र को उनके मूल पद सफाई कर्मचारी पर भेजने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि सफाई नायक निरीक्षण पर ड्यूटी पर उपस्थित रहा, लेकिन फिर भी उसके विरुद्ध कार्यवाही कर दी। पूर्व अध्यक्ष चमनलाल डिंगान ने बताया कि संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है कि कार्य सुचारू रखते हुए प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक टाउनहाल परिसर में कर्मचारी धरना देंगे। इस दौरान राजेश उटवाल, मदन लाल, राजू वैद, मिलन बिडला, दीपक गहलोत, सूरज प्रकाश, दीपक कुमार, गौरव कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार बेनीवाल समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal