क्विज प्रतियोगिता में बुढ़ाना ने हासिल किया प्रथम स्थान

Share :

मुजफ्फरनगर। राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में संपन्न कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास एवं बीएसए संदीप कुमार द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिले के 10 विकास खंड से 5-5 बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता व 5-5 बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम एसआरजी विनीत द्वारा 5-5 विकास क्षेत्रों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें प्रथम चरण में बुढ़ाना तथा द्वितीय चरण में जानसठ के बच्चे विजयी रहे। फाइनल राउंड में बुढ़ाना एवं जानसठ के बीच मुकाबला रहा जिसमें बुढ़ाना के बच्चे विजयी रहे। विजयी रहे बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र, शील्ड एवं माइक्रोस्कोप देकर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा बच्चों द्वारा बनाए विज्ञान मॉडल का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा किए कार्यो का सराहा गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने उपस्थित अध्यापकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब नींव मजबूत होगी तो आगे मजबूती आयेगी। उन्होंने शिक्षकों को पूर्ण लग्न के साथ बच्चों को विज्ञान के बारे में जानकारी देते हुए ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग कराने के लिए प्रेरित किया।
मॉडल प्रतियोगिता में समिति ने सर्वश्रेष्ठ पांच मॉडल का चयन किया, जिसमें पुरकाजी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरावाला का छात्र अंशुल प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय दाहौड विकास क्षेत्र खतौली की छात्रा परिधि ने द्वितीय, छात्रा सोनीक्षी नेगी उच्च प्राथमिक विद्यालय अलमासपुर विकास क्षेत्र सदर ने तृतीय, हिमांशु उच्च प्राथमिक विद्यालय मजलिसपुर तौफीर विकास क्षेत्र मोरना ने चतुर्थ तथा छात्रा अक्षरा उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर खादर विकास क्षेत्र जानसठ के मॉडल को पंचम स्थान प्राप्त हुआ। इस मॉडल प्रतियोगिता में विजयी रहे सभी छात्र-छात्राओं को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से आयी निकिता, बीएसए संदीप कुमार, शैलेन्द्र त्यागी ने टेबलेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक सुशील कुमार ने यहां उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त एआरपी एवं एसआरजी का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम का संचालन एआरपी इरशाद अहमद एवं एसआरजी रश्मि ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal