जनसंख्या आधार पर हो यूपी का चार भागों में बंटवारा: मांडी

Share :

मुजफ्फरनगर। नवराज्य निर्माण महासंघ के कार्यवाहक राष्टÑीय अध्यक्ष एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्टÑीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने मीडिया से वार्ता करते हुए वेस्ट यूपी समेत उत्तर प्रदेश को चार प्रांतों में विभाजित किए जाने की मांग की। उन्होंने 11 दिसम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन के बूते सरकार को इस ओर ध्यान दिलाने की बात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनसंख्या के आधार पर प्रदेश को चार भागों में बांटने के साथ वेस्ट यूपी को दिल्ली में शामिल किए जाने की मांग की।
शनिवार को रुड़की रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवराज्य निर्माण महासंघ के कार्यवाहक राष्टÑीय अध्यक्ष एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्टÑीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि वेस्ट यूपी को दिल्ली एनसीआर से जोड़ने का यहां की जनता को कोई लाभ होने के बजाए नुकसान ही उठाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो यहां एनसीआर शर्तो को लागू किया जाए, अन्यथा इस क्षेत्र को एनसीआर से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने जनपद में चारों ओर सड़कों के बिछाएं जाल का जिक्र करते हुए सरकार से टोेल प्लाजा से मुक्त कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर टोल के शिंकजे में है, जहां चारों ओर टोल टैक्स की वजह से लोग बेहाल हैं। ऐसे में मुजफ्फरनगर के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए टोल मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 11 दिसम्बर को अपनी इन्हीं जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के माध्यम सरकार को नींद से जगाने का काम किया जाएगा। इस दौरान शिवकुमार पंवार को नवराज्य निर्माण महासंघ का यूपी में वरिष्ठ महामंत्री व चन्द्रवीर सिंह एडवोकेट को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेसवार्ता में धर्मवीर सिंह बालियान, विपिन शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, बिल्लू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal