हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग उत्तर प्रदेश के तमाम विद्युत अधिकारियों एवं विद्युत कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए उनकी उचित समस्याओं को निस्तारण एवं निदान करने में कई दशकों से संघर्ष कर रहे प्रांतीय नेता रामनिवास त्यागी को हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर विद्युत कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
प्रांतीय अध्यक्ष रामनिवास त्यागी ने कहा कि आज यह पद बीते 48 वर्षो कि अथक परिश्रम का परिणाम है। इस चुनौती पूर्ण उत्तरदायित्व को अपने संकल्प के साथ ही विद्युत विभाग के कर्मियों व सामाजिक जीवन के मित्र, प्रेम सहयोग से उत्तरदायित्व को निभाने में ईश्वर से मदद मांगता हूं। उन्होंने कहा कि कई दशकों से वे विद्युत कर्मियों एवं अफसरों की मांगों के समर्थन में उन्हें न्याय दिलाने को संघर्ष कर रहे हैं एवं अब उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसका निर्वहन पूरी ताकत लगाकर करेंगे, ताकि यूपी के अधिकारी-कर्मचारियों को न्याय मिल सके और पीड़ित की सहायता हो सके।
बता दें, रामनिवास त्यागी को हाइड्रोइलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है, जो मुजफ्फरनगर जनपद ही नहीं प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान विद्युत विभाग से जुड़े प्रवीण कुमार, शिवकुमार, राकेश कटारिया, ज्ञानेश त्यागी, रमनजीत, गौरव कौशिक, आशीष शर्मा, सुबोध शर्मा, सौरभ कुमार आदि के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्युत वितरण क्षेत्र मुजफ्फरनगर अजय त्यागी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal