मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद की इकाई ने बीते कई दिनों से जारी सफाई नायकों व कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरुद्ध पालिका प्रशासन से दो-दो हाथ करने का ऐलान किया है। नगर पालिका चेयरपर्सन और ईओ के नाम सौंपे गए 8 सूत्रीय शिकायती पत्र में समस्याओं का चार दिन में समाधान न करने की स्थिति में मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।
शनिवार को सफाई कर्मचारी संघ नगरपालिका परिषद इकाई के महामंत्री मिलन कुमार के नेतृत्व में ईओ पालिका से मिले सफाई कर्मचारियों ने वार्डों के निरीक्षण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है, जो गलत है। इसके साथ सफाई नायक बिजेंद्र को उनके मूल पद पर भेजने के निर्णय पर असंतोष जताया गया। इसके अलावा सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने के साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान आदि समस्याओं के निदान के साथ अन्य मुद्दों पर सकारात्मक पहल किए जाने की मांग की। इसके साथ पालिका में सभासदों के परिवार का दखल सफाई व्यवस्था में होने के आरोप लगाते हुए पालिका प्रशासन की ओर से जन्म-मृत्यु पत्र की जांच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दी जा रही प्रक्रिया को अविलंब प्रभाव कराए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से राजू वैद, पाल्लेराम, राजेश, सोनू पाहिवाल, चमन लाल ढिंगान, पवन कुमार, सुनील, जीवन, अजीत कुमार, जितेन्द्र, अतुल आदि मौजूद रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






