डीएम के निरीक्षण में मिली सदर तहसील में खामियां

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर उपचुनाव निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद जिले में सुधार की बयार की दिशा में शुरू कवायदों के बीच डीएम उमेश मिश्रा ने नगर में रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का सच उजागर करने के बाद तहसीलों में कामकाज की हकीकत से पर्दा उठाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। शनिवार को इसी कड़ी में तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में जाते हुए कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जन सरोकार से जुड़े मुद्दों में अफसरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही सदर तहसीलदार को फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया। उन्होंने संपत्तियों का नामांतरण के मामले लम्बित पाने और खसरा खतौनी की नकल मिलने में चक्कर काटने की शिकायतों पर एसडीएम सदर को जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
योगी सरकार की यूपी में शुरू पहल के बीच फरियादियों को सस्ता व सुलभ न्याय देने की दिशा में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम उमेश मिश्रा तहसील सदर में जन चौपाल के लिए पहुंचे। समाधान दिवस में बैठने से पहले उन्होंने तहसील सदर में कार्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। यहां उन्होंने संपत्ति के नामांतरण, खसरा खतौनी की नकल के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों को जारी किए जाने की स्थिति को परखा। यहां सदर तहसील में संपत्तियों के नामांतरण की स्थिति खराब पाये जाने पर डीएम ने मौके पर ही मौजूद तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड को फटकार लगाते हुए कहा कि जब शासन द्वारा जनता से जुड़े कार्यों के लिए एक निर्धारित समयावधि तय कर दी है, तो उस समय में कार्य क्यों नहीं निपटाये जा रहे हैं। उन्होंने संपत्तियों के नामांतरण के दावे व आवेदन लंबे समय से निस्तारित न होने का कारण तलब किया। उन्होंने तहसील प्रांगण में इधर-उधर टू व्हीलर वाहनों को देखकर नाराजगी जताते हुए एसडीएम सदर को वाहनों को सुव्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग, दर्ज फाइलों, परवानों को देखा, भू-अभिलेखागार कक्षा, खतौनी कंप्यूटर रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व कार्यों को देखें व उसका शीघ्र निस्तारण कराएं, कोई भी फाइल पेंडिंग में ना रखी जाएं। उन्होंने एसडीएम सदर को जांच करते हुए दोषी पाये गये लोगों को दंडित करने के निर्देश दिए।

इन्होंने कहा-
एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बताया कि डीएम साहब द्वारा तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां पर संपत्तियों के नामांतरण में समयावधि में खतौनी जारी न करने के प्रकरण सामने आये तो उनके निस्तारण करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं, जिन पर अमल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal