उर्वरक की दुकानों पर छापा, मचा हड़कंप, कई पर कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी कृषि विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में उर्वरक की विनिर्माण इकाई व दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने सदर तहसील के 17 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान से 08 उर्वरक के नमूने लिए और 3 इकाईयों के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगाने के साथ चेतावनी/कारण बताओ नोटिस निर्गत किए गए। इसके अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से ज्योति एग्रो सलारपुर एवं उत्तम पेस्टीसाइड निराना का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्योति एग्रो में किसी प्रकार का कोई भी उर्वरक नहीं मिला और लैब कीटनाशक नियम के तहत सुचारू नहीं मिली, जिस पर उनके कीटनाशक के उत्पादन एवं बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके अतिरिक्त जानसठ तहसील में पीपीओ द्वारा 4 नमूने ग्रहित किए गए। इसके अलावा जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के द्वारा दो नमूने बुढ़ाना क्षेत्र से ग्रहित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal