ईओ ने जाना वार्डों का हाल, गैरहाजिर मिले सफाईकर्मी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की बेपटरी सफाई व्यवस्था में बदलाव लाने की दिशा में चेयरपर्सन द्वारा किए प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। हालांकि ड्यूटी से गुम रहने वाले कर्मियों में कोई बदलाव अभी तक नजर नहीं आ रहा, लेकिन लगातार वार्डों में हो रहे औचक निरीक्षण से व्यवस्था का सच उजागर हो गया। शुक्रवार ईओ ने दो वार्डों का निरीक्षण करते हुए जब सफाई कर्मचारियों की हाजिरी परखी, तो दोनों वार्डों में 4 सफाई कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले, इनके वेतन रोकने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को देते हुए निरीक्षण रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेज दी गई है।
शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का बीते कई दिनों से वार्डों में निरीक्षण अभियान शुरू है, ताकि सफाई व्यवस्था में लगे हुए कर्मियों व अफसरों को जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने खुद कई वार्डों में पहुंचकर जन संवाद स्थापित किया और सफाईकर्मियों की भी हाजिरी ली। कई खामियां सामने आने पर कार्यवाही भी की गई। इसके साथ उन्होंने अफसरों को नियमित रूप से वार्डों में निरीक्षण करते हुए वहां पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में शुक्रवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दो वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभासद सीमा जैन के वार्ड 33 पटेलनगर में पहुंचकर सफाई नायक राजेश उटवाल के साथ सफाई कर्मियों की परेड कराते हुए हाजिरी चैक की तो यहां पर दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके साथ उनके द्वारा वार्ड 49 में निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को परखा। यहां पर भी दो कर्मचारी नदारद पाए गए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। लोगों ने भी सफाई नियमित होने के संबंध में जानकारी दी। ड्यूटी से गायब मिले चारों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। वहीं निरीक्षण आख्या चेयरपर्सन को प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal