मुजफ्फरनगर। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने जनपद में 37 बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए 19 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। छापेमारी के दौरान 2 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
शासन के निर्देश पर जनपद में बीज की दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। छापेमारी में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने खतौली क्षेत्र के बड़सू, रतनपुरी व बुढ़ाना कस्बे में 37 दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान टीम ने 19 बीजों के नमूने जांच के लिए जब्त करते हुए प्रयोगशाला को भेज दिए। इस छापेमारी की कार्यवाही के दौरान दुकानदारों के दस्तावेज की जाचं की गयी। इसमें दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए और 5 को चेतावनी दी। उन्होंने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि लाइसेंसधारक बीज के दुकानदारों से कृषि संबंधी सामग्री खरीदने और दुकानदार से बिल लेने की अपील की।

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा






