कंपनी ने बिना पैसे चैक देकर किया गुमराह, जताई नाराजगी

Share :

मुजफ्फरनगर। एमआईटूसी कंपनी द्वारा एक बार फिर पालिका से रकम हासिल करने के लिए बिना पैसे चैक देकर गुमराह करने का काम किया। पालिका प्रतिमाह कंपनी को 92 लाख रुपये का भुगतान करती है। ऐसे में कंपनी प्रतिमाह पालिका में यूजर चार्ज वसूल कर उक्त पैसा जमा कराना होता है। कर्मियों के वेतन की समस्या बनने पर कंपनी द्वारा पालिका में यूजर चार्ज वसूली के 11 लाख रुपये का चैक दिया, लेकिन उसके खाते में पैसा ही नहीं था, जिस कारण यह चैक बाउंस हो गया। यह मामला बैठक में उठा और ईओ ने नाराजगी जताई। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से यूजर चार्ज की मद में 11 लाख का चैक दिया था, जिसको खाते में लगाया तो वो बाउंस हो गया। कंपनी की ओर से नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष 11 लाख का नया चैक उपलब्ध कराया, लेकिन उसे बैंक भेजकर कंपनी के खाते को चैक कराया तो उसमें मात्र 6 लाख रुपये जमा पाये गये। कंपनी ने भरोसा दिया कि शाम तक पूरा पैसा खाते में आ जायेगा, इसके बाद चैक लगेगा। पालिका ने कंपनी को 32 लाख का चैक दिया है, यह इस शर्त पर भुगतान होगा जबकि कंपनी का 11 लाख का चैक क्लियर हो जायेगा। इससे पूर्व भी कंपनी ने 20 लाख का चैक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।
कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह का कहना है कि पालिका की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। सितम्बर माह में 50 प्रतिशत भुगतान में कटौती की गई, अब अक्टूबर माह के भुगतान में केवल 32 लाख दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal