नहीं सुधरे हालात, अफसरों के निरीक्षण में गैर हाजिर मिल रहे सफाई कर्मचारी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर जारी निरीक्षण की कड़ी में गुरूवार को भी सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति का क्रम जारी रहा। इस बीच चेयरपर्सन के निर्देश पर पालिका के अफसरों ने तीन वार्डों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
गुरूवार को शुरू अभियान के तहत चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान ने वार्ड 51 खालापार में औचक निरीक्षण किया, जहां सफाई नायक के साथ कर्मियों की हाजिरी परखी तो एक सफाई कर्मचारी नदारद मिला। वहीं वार्ड में सफाई की स्थिति निम्न मिली। नालियों में सिल्ट व कूड़ा करकट भरा था। वहीं यहां-वहां कूड़े के ढेर मिले। सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल द्वारा वार्ड 22 शांतिनगर क्षेत्र में निरीक्षण कर वहां सफाई व्यवस्था को परखा। यहां पर सभी कर्मी उपस्थित मिले और सफाई कार्य संतोषजनक मिला। लोगों से बात की गई तो यहां पर सभी ने सफाई व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत नहीं की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार द्वारा वार्ड 21 रामपुरी क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां पर दो संविदा सफाई कर्मचारी गायब मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों द्वारा किये गये निरीक्षण के लिए कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए वार्ड निरीक्षण नियमित जारी रहेगा। वो वार्डों में पहुंचती रहेंगी। गुरूवार को इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के तीनों अफसरों को लगाया गया। अब उनके द्वारा सुबह और शाम निरीक्षण किया जायेगा। वो नियमित निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देंगे। कर्मियों को भी हमने ड्यूटी और जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेह बनाने का काम किया। हमारा उद्देश्य कर्मचारियों को भयभीत करना या शोषण करना नहीं है। हम चाहते हैं कि सभी मिलकर शहर को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का काम करें। जिसका जो दायित्व है, वो उसको ईमानदारी से पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal