नगरोदय योजना में कंपनी बाग के कायाकल्प की कवायद शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल रहे कमला नेहरू वाटिका कम्पनी बाग का पूरा कायाकल्प करने की तैयारी कर ली गई। इस कड़ी में स्वप्निल प्लान को ले-आउट का रूप देने के साथ धरातल पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को पालिका पहुंची टीम के साथ ईओ ने कम्पनी बाग को थीम पार्क में बदलने के लिए योजना के पूरे ले-आउट प्लान पर चर्चा की और इसमें आमूल-चूल परिवर्तन के निर्देश देते हुए इस प्लान का एस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा। तैयार योजना में कम्पनी बाग में बोटिंग एरिया, जंगल थीम के साथ ही टॉय ट्रेन की यात्रा का रोमांच सभी कुछ शामिल करने की तैयारी है। अभी इस पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, लेकिन इस बजट को बढ़ाया जा सकता है।


योगी सरकार की पहल पर यूपी में राजस्व में रिकॉर्ड वसूली करने वाली कुछ चयनित नगरीय निकायों के विकास के लिए हाल में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना में विशेष बजट के लिए शासन द्वारा प्रस्ताव मांगे गये थे। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि इसमें पंचवर्षीय योजना के तहत नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में खींचे विकास के खाके को लेकर शासन में खास प्रस्ताव भिजवाये गये थे, जिसमें से कम्पनी बाग के कायाकल्प का प्रस्ताव शासन ने स्वीकृत किया है। नगरोदय योजना में नगर विकास विभाग की ओर से 3.50 करोड़ रुपये का बजट देने की सहमति जताई है। नगरोदय योजना में कम्पनी बाग को थीम पार्क में विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में जल निगम नगर इकाई की सीएंडडीएस कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस काम कर रही है। इसके अवर अभियंता व अन्य आर्किटेक्ट द्वारा ले आउट प्लान तैयार किया है। टीम के लोग ले-आउट प्लान के साथ टाउनहाल पहुंचे और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्माण एवं सौन्दर्यकरण के लिए तय कार्यों व मानकों को सामने रखा।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कम्पनी बाग को विकसित करने के लिए यहां बोटिंग एरिया, जंगल थीम पर पत्थर के जानवर, टॉय ट्रेन, लाइटिंग, तीन फाउंटेन, वूमेन जिम, योगा एरिया, बुद्धा पार्क व सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इस ले आउट को लेकर चेयरपर्सन से चर्चा हो चुकी है। अब इसको जिलाधिकारी के सम्मुख रखा जायेगा। उन्होंने सीएंडडीएस टीम को ले-आउट प्लॉन पर एस्टीमेट कॉस्ट तैयार करने के लिए कहा है, ताकि इसमें दर्शाये गये कार्यों को तय बजट 3.50 करोड़ रुपये में लाने के लिए अंतिम रूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि बजट में और धन की जरुरत हुई तो इसे बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव लाकर बोर्ड फंड या अन्य स्रोतों से प्रबंध किया जा सकेगा। वहीं यहां पर 170 फैंसी लाइट लगवाने का प्रस्ताव पूर्व में बोर्ड द्वारा पारित हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal