लापरवाह सफाई नायक पर गिरी गाज, 8 का रोका वेतन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र की बेपटरी सफाई व्यवस्था को सुचारू करने और धरातल पर कर्मियों को ड्यूटी के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में छेड़े गए अभियान में सच सामने आने लगा है। बुधवार को इन्हीं हालातों के बीच पालिका अफसरों संग वार्ड निरीक्षण को निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के दो वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें भारी खामी मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जहां एक ओर सफाई नायक को उनके मूल पद सफाई कर्मी पर भेजने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए, वहीं नदारद मिले मिले दो सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने के लिए कहा।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप बुधवार को शहर के वार्ड 23 और 39 कच्ची सड़क क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकली। वार्ड 23 में पहुंचने पर जब उन्होंने सफाई नायक और कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली तो सभासद अमित पाल ने बताया कि यहां सफाई कर्मचारी जरूरत से कम हैं। लिस्ट निकलवाई तो पता चला कि यहां 12 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आते 8 ही हैं, जिनमें 4 महिलाएं हैं। मौके पर 2 कर्मी अनीता पत्नी राजकुमार व अविनाश गैरहाजिर मिले। वहीं दूसरे वार्ड में तैनात कर्मचारी यहां कार्यरत मिला। वहीं एक महिला कर्मचारी गीता पत्नी नीटू भी मिली, जोकि अनीता के एवज में कार्य कर रही थी। सफाई नायक विरेन्द्र सिंह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे पाए, जिसे गंभीर अनियमितता व लापरवाही मानते हुए पालिका चेयरर्सन ने कड़ी नारजागी जताते हुए उन्हें मूल पद सफाई कर्मचारी पर भेजने व वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं अनीता और अविनाश का भी एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा। उधर, वार्ड 39 में निरीक्षण में सफाई कर्मचारी व सफाई नायक समय से उपस्थित मिले और सफाई कार्य के प्रति सभासद रविकांत शर्मा व लोगों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सभासद कुसुमलता पाल, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, अमित पाल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। ड्यूटी के प्रति सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कम्पनी बाग का निरीक्षण कर वहां पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जरुरी निर्देश दिए गए हैं।

उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर वार्ड 23 के कार्यवाह सफाई नायक विरेन्द्र कुमार को मूल पद पर भेज दिया है। उनकी ड्यूटी अब सफाई कर्मचारी के रूप में चारों रैन बसेरों में सफाई व्यवस्था के लिए लगाई है। वेतन पर रोक लगाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कहा है। पालिका की नियमित कर्मचारी अनीता द्वारा अपने स्थान पर दूसरी महिला को लगाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal