्मुजफ्फरनगर। फजीहतों के बाद अलर्ट मोड पर आई पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण के बाद पालिका सभाकक्ष में सभी वार्डों में कार्यरत सफाई नायकों के साथ बैठक करते हुए अपनी मंशा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कार्य के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
आगामी दिनों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें मिलकर नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता के पैमाने पर शहर को निखारना है। ऐसे में सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सफाई व्यवस्था का कार्य करें। बैठक में उन्होंने बताया कि वो रोजाना 8 बजे वार्ड के औचक निरीक्षण पर प्रतिदिन निकलेंगी। इस दौरान वार्ड में सफाईकर्मियों की हाजिरी भी ली जायेगी। ऐसे में कर्मचारी अपनी निर्धारित यूनीफार्म में मिलें। जो लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ गंभीर कार्यवाही से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सफाई नायकों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति गन्दगी या कूड़ा फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करें। वहीं कर्मचारियों की सूची बनाकर उनको वार्ड में आपसी समन्वय के साथ कार्य का वितरण करें, गलियों में दिनों के अनुरूप बांट कर काम कराएं, यह शिकायत न मिले कि किसी गली में कर्मी जाते नहीं हैं। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को भी पूरी मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






