ड्यूटी से गैरहाजिर रहे सफाई नायक-कर्मियों का वेतन रोका

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में कूड़े के लगे अंबार, गंदगी समेत अधिकारी-कर्मचारियों की मिल रही उपेक्षा की शिकायतों के बीच पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप बीते दो दिनों से नगरीय क्षेत्र के हालात जानने को सड़कों पर हैं और सभी वार्डों का औचक निरीक्षण करने को तत्पर हैं। मंगलवार को ऐसे ही हालातों के बीच वे सवेरे वार्ड 37 गांधी कॉलोनी में पहुंची, जहां उनके साथ में सभासद, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और पालिका के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गांधी कॉलोनी में वार्ड सभासद अमित पटपटिया ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के हालातों से अवगत कराया। चेयरपर्सन ने टीम के साथ वार्ड में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति परखने को रजिस्टर मंगाया और हाजिरी ली। यहां पर 7 सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले तो चेयरपर्सन ने अपने हाथ से रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति दर्ज की। सफाई नायक विकास कुमार भी अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। चेयरपर्सन करीब आधा घंटे तक उनका वार्ड में हाजिरी स्थल पर इंतजार करती रही। इसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई नायक के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी ईओ को दिए। यहां चेयरपर्सन ने स्थानीय लोगों से वार्ड में सफाई, पथ प्रकाश, सड़क, पेयजलापूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्था को लेकर चर्चा की। यहां उषा, डॉ. लाम्बा आदि ने उन्हें बताया कि गलियों में कई कई दिनों तक सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। इससे गन्दगी बनी रहती है। उन्होंने मौके पर ही सफाई कार्य नियमित रूप से किए जाने के निर्देश दिए।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरीक्षण अभियान शुरू किया है। वार्ड 37 में भ्रमण करने के दौरान कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने और सफाई नायक का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी को दंडित करना या उत्पीड़न करना नहीं है, बल्कि हम पालिका परिवार के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास कर रहे हैं। जो काम नहीं करेगा, उसे दंड भी भुगतना होगा। सफाई नायकों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों के बीच में समन्वय बनाकर कार्य वितरण किया जाये। इस दौरान सभासद कुसुम लता पाल, अमित पटपटिया, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत, सभासद पति विकल्प जैन, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal