बीते 6 माह से गंदा पानी पीने को विवश एक परिवार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में आये दिन पालिका की टंकी से गंदा, कीडेÞ युक्त व बदबूदार पानी आने की तमाम शिकायतें आना आम बात हो गई है, मगर समस्या का कोई समाधान होता नजर नहीं आता। ऐसे मामलों में पालिका अधिकारी भवन स्वामी के टूटे पाइप व अन्य कारण बता पल्ला झाड़ने में माहिर हैं। सोमवार को ऐसे ही प्रकरण को लेकर अपने छोटे बच्चे के साथ पहुुंची महिला ने बताया कि बीते 6 माह से पालिका की टंकी के सहारे घर में आ रहे गंदे पानी से परिवार के मासूम बच्चे का स्वास्थ्य खराब होने लगा है। कई बार पालिका में शिकायत के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पालिका के वार्ड 20 कम्बल वाली गली मौ. लद्दावाला निवासी जनेश पाल पुत्र सत्यपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 8 नवम्बर में पालिका में शिकायत करते हुए बताया था कि उनके घर में आ रही पालिका की टंकी से गंदा पानी कई माह से यूं ही आ रहा है। उन्होंने सभासद हनी पाल के साथ ही पालिका में कई बार शिकायत की, पर समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार को जनेश पाल की पत्नी मोनिका पाल अपने मासूम बेटे और बोतल में घर की टंकी में आ रहे गंदे काले पानी को लेकर पालिका पहुंची और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के समक्ष इस गंदे पानी को दिखाते हुए अपनी समस्या को रखा। मोनिका ने बताया कि छह माह से उनके घर में टंकी से ऐसा ही गंदा पानी आ रहा है। इसके पीने से परिवार के लोग व उनका बेटा भी बीमार होने लगा है। महिला की समस्या सुनकर ईओ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समाधान के प्रयास शुरू किए, लेकिन उन्हें जलकल विभाग में न तो एई मिले और न ही दोनों जेई कार्यालय में उपस्थित पाये गये। इसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए एई जलकल सुनील कुमार को शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराने पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे जेई जलकल जितेन्द्र कुमार को महिला के साथ मौके पर भेजकर इस समस्या की रिपोर्ट मांगी। ईओ ने तत्काल प्रभाव से समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal