उप चुनाव में सराहनीय कार्य करने पर किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित कर उन्हें फूल माला पहनाते हुए सम्मानित किया। इस दौरान सजी संगीत की महफिल में गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शनिवार शाम जिला निर्वाचन कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ एसडीएम न्यायिक व प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने फीता काटकर किया। इस बीच उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी विभागीय कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले का मीरांपुर विस उप चुनाव सम्पन्न कराना एक जटिल प्रक्रिया है। चुनाव में कोई भी कर्मचारी छोटा अथवा बड़ा नहीं होता, सभी के सहयोग से निर्वाचन जैसे कठिन कार्य को संपन्न कराया जाता है। उन्होंने भविष्य में होने वाले चुनावों में भी कर्मियों से मेहनत व लगन से कार्य करने की अपेक्षा की। इस दौरान गीत-संगीत कार्यक्रम में सत्यप्रकाश ने मैं कहीं कवि ना बन जाऊं, मदन ढींगडा ने रूप तेरा मस्ताना, रविन्द्र ने बहारों फूल बरसाओ, करणवीर ने जानू मेरी जान, तसव्वुर ने आसमान से आया फरिश्ता, प्रवीण कुमार ने तौबा ये मतवाली चाल, अनिल पीपली ने आसमां गा रहा है जमीं गा रही है, परवेश ने मैं तेरा शहर छोड़ जाऊंगा गीत सुना श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में नफीस पेशकार, वैभव सिंघल, नितिन गोयल, रामाशीष, सचिन कुमार, सुनील कुमार, संदीप, संजीव, प्रवीण कुमार, आनंद को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान सलाहउद्दीन प्रधान सहायक, इन्द्रपाल सिंह वरिष्ठ सहायक, जाहिद उस्मानी, रिहान, एडीईओ प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रधान सहायक अनिल सिंह, जितेंद्र कुमार, रविन्द्र लछेड़ा, गौतम, अखिलेश व सुमित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/ जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal