किसानों को डराने वाले कुछ किसान नेता खरीद रहे जमीन: चौहान

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संघ परिसंघ (सिफा) द्वारा 30 नवंबर और 1 दिसंबर को हैदराबाद में किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन, किसानों की मुख्य मांगों और अग्रिम वर्ष की गतिविधियों के लिए रणनीति बनाने पर देश के विभिन्न किसान संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए किसानों को आर्थिक लाभ और ग्रामीण विकास के कार्यक्रम बनाने के लिए चर्चा की जाएगी और सभी प्रतिनिधियों के सुझाव से भविष्य के कार्यशैली तैयार की जाएगी। सम्मेलन में देशभर से एक विचारधारा के किसान संगठन हिस्सा ले रहे है। सम्मेलन में किसानों के वैल्यू एडिशन, आय बढ़ाने और खर्च कम करने, किसानों को खेती आधारित स्व रोजगार, तकनीकी का इस्तेमाल आदि पर भी चर्चा होगी।
भाकियू अराज. के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक के मुजफ्फरनगर आवास पर संपन्न बैठक में यह जानकारी दी। राष्टÑीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान सहारनपुर पंचायत से भाग लेकर यहां धर्मेंद्र मलिक के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान एवं किसानों को गुमराह करने वाले किसान नेताओं के खिलाफ भाकियू अराज. दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज किसान का बेटा खेती छोड़ रहा है। हमारे संगठन का उद्देश्य खेती को बचाए रखना है, जबकि कुछ किसान नेताओं का उद्देश्य किसानों को गलत जानकारी देकर डराए रखना है। मेरी किसानों से अपील है कि किसानों को डरने की जरुरत नहीं है, चाहे जो सरकार हो किसानों पर अत्याचार नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ किसान नेता आज किसानों को जमीन छीनने का भय दिखाकर खुद जमीन खरीदने में लगे है। ऐसे किसान नेताओं की भी जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal