मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार होने के आरोप लगाते हुए हिन्द मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम कार्यालय पर धरना देने के बीद डीएम उमेश मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में प्रधानमंत्री से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने की मांग की।
हिन्द मजदूर किसान समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पंहुचे और वहां पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने संत चिन्मय प्रभु की हुई गिरफ्तारी को लेकर भी आक्रोश जताया। बाद में उन्होंने डीएम उमेश मिश्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जैसा बांग्लादेश में वर्तमान में हिन्दुओं पर अत्यचार हो रहे हैं, बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय प्रभु को जिस प्रकार बिना कारण सरकार ने गिरफ्तार किया है, यह अत्यंत निंदनीय एवं दुखद है। वहां हिन्दुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। मामले में प्रवक्ता अमित कुमार ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश में कहा कि रोहिंग्याओं की हमदर्दी में आवाज उठाने वाले हमारे देश में कई लोग व नेता हैं, लेकिन आज बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठाने वाला क्या कोई है? आज ये चुप क्यों हैं? ये ढोंगी सेक्युलर सबसे बड़े साम्प्रदायिक लोग हैं। उन्होंने इस संदेश में कहा कि जब भी हिन्दुओं पर अत्यचार होते हंै, ये चुप हो जाते हैं क्या हिन्दू इंसान नहीं? क्या उन्हें जीने का अधिकार नहीं है? इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार बंद कराने के लिए विश्व स्तर पर जरुरी कदम उठाये जायें ताकि वहां लगातार हो रहे ये अत्याचार बंद हों। इस दौरान मुख्य रूप से राजपाल, पदम सिंह, पंकज, विकास, उपेंद्र आदि का सहयोग रहा।






