Home » राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकास खण्ड जानसठ की नई कार्यकारिणी का गठन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकास खण्ड जानसठ की नई कार्यकारिणी का गठन
Friends Reporter Team
Share :
मुजफ्फरनगर(जानसठ) 24 अप्रैल 2024ब्लॉक संसाधन केंद्र जानसठ के प्रांगण में हुए चुनाव में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने रविंद्र कुमार को नया ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार को समर्थन दिया। सभी शिक्षकों ने नये ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र कुमार का फूल माला डालकर व तालियां बजाकर भव्य स्वागत किया।
विकास क्षेत्र जानसठ के ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से अजय कुमार को ब्लॉक संरक्षक, रविन्द्र कुमार को अध्यक्ष,पुष्पराज पंवार को महामंत्री,मयंक शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, मौ. आरिफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुशील मलिक,देवराज सिंह,राजीव वर्मा,हरभजन सिंह को उपाध्यक्ष,सुजाता मित्रोलिया,धनीराम सैनी,सुनील कुमार,सुखविंदर कौर,इंद्रजीत सिंह को संगठन मंत्री, मौ इमरान को कोषाध्यक्ष,मुकुल प्रजापति को मीडिया प्रभारी व कुलदीप तोमर को कार्यालय प्रमुख चुना गया।
इस बैठक में जिला कार्यकारिणी से पर्यवेक्षक व संगठन के नेता अरविंद मलिक जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, लोकेश वशिष्ठ जिला महामंत्री, डा० संजीव कुमार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विनेश कुमार जिला संगठन महामंत्री के अलावा सैकड़ों की संख्या में अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रही।
जिला कार्यकारिणी व नव नियुक्त ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।
जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित