योगी सरकार की पहल पर धड़ाधड़ बंद होते सिनेमाघरों के अब बहुरेंगे दिन, खुलेंगे ताले

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में धड़ाधड़ बंद होते सिनेमाघरों के अब न केवल ताले खुलेंगे, अपितु महानगरों की तरह छोटे शहरों में मल्टीप्लेक्स बनेंगे। सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार ने इस दिशा में समेकित प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। करीब साढ़े 4 वर्षो के बाद नए सिरे से लागू की गई योजना के तहत न केवल पुराने सिनेमाघरों को चालू करने पर अपितु यूपी में नए सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स निर्माण पर भी अब 100 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स में सोलर सिस्टम लगाने के कुल खर्चे का भी 50 प्रतिशत धन उपलब्ध कराएगी। दरअसल, पूर्व में सिनेमा व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2017 से लागू प्रोत्साहन योजना मार्च 2020 में खत्म हो गई थी। उसके बाद प्रोत्साहन न मिलने से अब तक यूपी में 800 एकल सिनेमाघर बंद हो चुके हैं।
सहायक आयुक्त राज्य कर (प्रभारी मनोरंजन कर) ने बताया कि यूपी शासन द्वारा प्रदेश में बन्द सिनेमाघरों को पुन: संचालित कराने, संचालित सिनेमाघरों का पुनर्निर्माण, रिमॉडल कराने, मल्टी प्लेक्स विहीन जिलों में मल्टी प्लेक्स खुलवाने व अन्य जनपदों में मल्टीप्लेक्स निर्माण को भविष्य में प्रोत्साहित करने, एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण प्रोत्साहित करने एवं संचालित सिनेमाघरों के उच्चीकरण हेतु समेकित प्रोत्साहन योजना घोषित की गयी है। योजना के अन्तर्गत बन्द पड़े या घाटे में चल रहे छविगृहों को पूर्ण रूप से तोड़कर उसके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघुक्षमता के सिनेमाहॉल सहित व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाने पर सिनेमाघरों को 3 वर्ष एकत्रित राज्य माल और सेवा कर के शत प्रतिशत एवं शेष 02 वर्ष एकत्रित राज्य माल और सेवा कर के 75 प्रतिशत कर के समतुल्य धनराशि अनुदान के रूप में अनुमन्य होगी। वहीं पुराने बन्द पड़े एवं संचालित सिनेमाघरों में भवन की आतंरिक संरचना में परिवर्तन व पुनर्संचालित होने वाले सिनेमाघरों हेतु प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स को प्रथम तीन वर्ष एकत्रित राज्य माल और सेवाकर के 75 प्रतिशत व शेष 02 वर्ष एकत्रित राज्य माल और सेवा कर के 50 प्रतिशत समतुल्य धनराशि अनुदान रूप में अनुमन्य होगी। प्रदेश में बन्द पडेÞ एकल सिनेमाघरों को बिना आन्तरिक संरचना में परिवर्तन किए यथा स्थित पुन: संचालित करने वाले सिनेमाघरों हेतु, व्यावसायिक गति विधियों सहित/रहित न्यूनतम 75 आसन क्षमता के एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के निर्माण के लिए भी प्रोत्साहन योजना घोषित की गयी है। इसी प्रकार जिन जनपदों में एक भी मल्टीप्लेक्स निर्मित या संचालित नहीं है, वहां मल्टी प्लेक्स खुलवाने व जिन जनपदों में मल्टीप्लेक्स निर्मित/संचालित है, उन जिलों में नए मल्टीप्लेक्स निर्माण हेतु भी प्रोत्साहन योजना घोषित की। सिनेमा-मल्टीप्लेक्स स्वामी प्रोत्साहन योजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु मनोरंजन कर कार्यालय कलेक्ट्रेट से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal