मुजफ्फरनगर। राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन की जिला इकाई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में मुजफ्फरनगर के हृदयस्थल शिवचौक के आसपास के 100 मीटर क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की। प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपे 4 सूत्रीय मांग पत्र में करोड़ों हिन्दू श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा, सम्मान और समर्पण को देखते हुए भविष्य में शिवचौक को पवित्र क्षेत्र घोषित कराए जाने की मांग की।
राष्टÑीय हिन्दू शक्ति संगठन की जिला इकाई ने राष्टीय संयोजक संजय अरोरा व राष्टीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोरा ने नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपे ज्ञापन में नगर के हृदय स्थल शिवचौक के आसपास के 100 मीटर क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे 4 सूत्रीय मांग पत्र में संजय अरोरा ने बताया कि देश के करोड़ों हिन्दू श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा, सम्मान और समर्पण को देखते हुए शिवचौक को पवित्र क्षेत्र घोषित कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास या फाल्गुन मास में होने वाले शिवरात्रि पर करोड़ों श्रद्धालु इस बीच कांवड़ लाते हुए परिक्रमा करते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से संगठन मंत्री प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी राजकुमार गर्ग, सुन्दर सैनी, राजीव शर्मा, नवीन त्यागी, प्रमोद वर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और






