एनसीसी कैडेट्स ने निकाली साइकिल जागरूकता रैली

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को 82वीं यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से कमांडिंग आॅफिसर कर्नल प्रवीण भाल के कुशल निर्देशन एवं एडम आॅफिसर कर्नल नवीन पाराशर के मार्गदर्शन में एनसीसी दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के गर्ल्स एवं ब्वायज कैडेट्स ने साइकिल रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।
राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एडम आॅफिसर कर्नल नवीन पाराशर ने कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य-एकता-अनुशासन -छात्रों में कर्तव्य के प्रति समर्पण, निष्ठा, अनुशासन के साथ ही आत्म-बलिदान की अवधारणा का विचार पैदा करता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी से कैडेट्स में देश एवं समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। अपनी प्रतिभाओं के दम पर एनसीसी कैडेट्स ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश व समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पूर्व विद्यालयों के गर्ल्स व ब्वायज कैडेट्स की ओर से साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डी एवी इंटर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी जयवर्धन ने किया। रैली राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर शहर के सुजड़ू चुंगी, मिनाक्षी चौक, शिवचौक, झांसी रानी चौक, कचहरी रोड, प्रकाश चौक और महावीर चौक आदि स्थानों से होकर वापिस जीआईसी मैदान पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कैडेट्स द्वारा भारत माता और एनसीसी बटालियन की जय आदि गगनभेदी नारे लगाए गए और नागरिकों को राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने जीआईसी मैदान पर स्थापित राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश भक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, छोटूराम महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. टेशू कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी अधिकारी जय वर्धन सिंह, सूबेदार राज सिंह, बीएचएम सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, तेजविन्द्र सिंह, सुखप्रीत सिंह, अंग्रेज सिंह, सीनियर कैडेट्स अक्षय कुमार, आशुतोष वर्मा, तरूण वर्मा, अक्षिता शर्मा समेत एनसीसी अधिकारी एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal