खतौली के बाद मीरापुर में भी जयंत चौधरी का कायम रहा जलवा

Share :

मुजफ्फरनगर। साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के बाद जनपद मुजफ्फरनगर में हुए दो विधानसभा सीटों के उप चुनाव में रालोद का सितारा बुलंद हुआ है। पहला चुनाव रालोद ने सपा से मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ा तो दूसरा उप चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में सपा के खिलाफ लड़ा गया, दोनों ही चुनावों में मतदाताओं ने जयंत सिंह की चौधराहट को कायम रखने का काम किया है।
2022 में खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के विक्रम सैनी लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए, लेकिन कवाल कांड के एक मुकदमे में कोर्ट से उनको सजा हो जाने के कारण उनकी विधायकी चली गई। उप चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी राजकुमारी को प्रत्याशी बनाया तो सपा के साथ मिलकर जिले की छह में तीन सीटों पर जीत दर्ज करने वाली रालोद ने खतौली उप चुनाव में दावा ठोंका, अखिलेश ने यहां जयंत को प्रत्याशी से प्रचार तक पूरी छूट दी और अखिलेश ने मदन भैया को यहां लड़ाते हुए पूरी मेहनत की और प्रचार में किसी भी सपा नेता को नहीं आने दिया। यहां तक की अखिलेश यादव की भी सभा नहीं हुई। चुनाव परिणाम भी अप्रत्याशित रहा और भाजपा को यहां करारी शिकस्त मिली। इस जीत के साथ ही जयंत के यूपी विधानसभा में नौ विधायक हो गये। इसके बाद समय बदला तो लोकसभा चुनाव से पहले जयंत ने भाजपा से हाथ मिला लिया। मीरापुर सीट पर उप चुनाव का संयोग बना तो भाजपा ने भी रालोद को सीट दी, लेकिन प्रत्याशी से प्रचार तक सारी कमान भाजपा ने अपने हाथ में रखी। खुद मुख्यमंत्री योगी के साथ यहां मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी गई। जयंत ने भी प्रचार किया और नतीजा जीत रही। मिथलेश पाल रालोद के टिकट पर फिर विधायक बनी और विधानसभा में रालोद के विधायकों की संख्या अब दस हो गई। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मीरापुर में रालोद को सपा के साथ मिलकर लड़ने के कारण 107421 वोट मिले थे और भाजपा को 80041 वोट मिले थे। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में रालोद और भाजपा एक साथ आये तो बिजनौर लोकसभा चुनाव में रालोद को टिकट मिला। यहां मीरापुर विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान को 73320 वोट मिले, जबकि सपा को 63351 वोट मिले। अब उपचुनाव में मीरापुर सीट पर रालोद-भाजपा गठबंधन ने करीब 11 हजार वोटों की बढ़त के साथ 84304 वोट हासिल किए और सपा को सिर्फ 53508 वोट मिले। यहां मात्र छह माह बाद हुए चुनाव में सपा के करीब 10 हजार वोट घटने से जहां सपा की चिंता बढ़ी है, वहीं इस क्षेत्र ने चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत के प्रति सम्मान और समर्थन कायम रखकर जयंत की चौधराहट की मजबूती का इशारा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal