राणा परिवार के साथ मिथलेश की रही सियासी दोस्ती और अदावत

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी की सियासत में पिछड़े समाज से आने वाली मिथलेश पाल की किस्मत का सितारा फिर से चमका है। 1995 से सक्रिय राजनीति में आई मिथलेश पाल दूसरी बार यूपी की विधानसभा में पहुंची हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको जीत की बधाई दी। मिथलेश की सियासत में संयोग यह रहा है कि उनको राणा परिवार से सियासत में सहयोग भी खूब मिला तो सियासी बिसात पर राणा परिवार के साथ उनकी अदावत भी किसी से छिपी नहीं रही है। आज वो पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा को पराजित कर विधायक बनने के कारण चर्चाओं में है। 17 साल पहले कादिर राणा ने उनको पूरी शिद्दत के साथ चुनाव लड़वाया था और मिथलेश पाल के कारण ही उनको हत्या तक का मुकदमा झेलना पड़ा। इसके दो साल बाद ही मिथलेश कादिर के भाई को सियासी बिसात पर पराजित कर विधायक बन गई थी।
मिथलेश पाल का राजनीतिक सफर काफी लम्बा है। जिला ंपचायत के चुनाव से 1995 में सक्रिय राजनीति की शुरूआत करने वाली मिथलेश पाल को हमेशा ही उनके समाज ने भरपूर समर्थन दिया है। वो ओबीसी की लीडर मानी जाती रही हैं। उन्होंने अनेक चुनाव लड़े लेकिन जीत कम ही मिली, पर इसके बावजूद भी उनका हौसला हर चुनाव ने बढ़ाने का काम किया है। मीरापुर उप चुनाव की सरगर्मी तेज होने के बाद भी मिथलेश पाल का कहीं भी कोई नाम नहीं चल रहा था। परन्तु एनडीए गठबंधन में मीरापुर सीट पर रालोद का दावा पक्का होने के बावजूद भी यहां टिकट उनके हिस्से में आया। रालोद से उनका यह विधानसभा में चौथा चुनाव रहा है। रालोद में वो पूर्व सांसद कादिर राणा के साथ ही लम्बे समय तक राजनीति करती रही हैं। 17 साल पहले रालोद की ओर से उनको मुजफ्फरनगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया था तो उस दौरान रालोद में रहे कादिर राणा ने उनको यहां मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम किया। सूजडू गांव से ही मुजफ्फर राणा के साथ बनी कादिर की अदावत भी इस चुनाव में आड़े आई, क्योंकि मुजफ्फर सपा में थे और वो सपा के प्रत्याशी राशिद सिद्दीकी को सपोर्ट कर रहे थे। शहर के मौहल्ला किदवईनगर की ओर वोटिंग के दिन एक बूथ पर हुई झड़प के दौरान मुजफ्फर राणा की हत्या कर दी गई। इसमें आरोप कादिर राणा पर लगे और मुकदमे में भी उनका नाम आया। यह तो मिथलेश की कादिर परिवार के साथ सियासी दोस्ती की कहानी है। इसके दो साल बाद ही कादिर राणा ने रालोद छोड़कर बसपा का दामन थामा और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत गये। मोरना से उनके त्याग पत्र के कारण वहां उपचुनाव हुए। 2009 में हुए इस चुनाव में मिथलेश पाल का सामना राणा परिवार से ही हुआ। मिथलेश रालोद के ही टिकट पर यह चुनाव लड़ी, जबकि बसपा से कादिर राणा के भाई नूरसलीम राणा मैदान में आये।
साल 2009 के अगस्त माह में मोरना विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ। इसमें 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें से 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। रालोद से मिथलेश पाल, बसपा से नूरसलीम राणा, सपा से जमील और कांग्रेस से शबी हैदर मुख्य रूप से मुकाबले में बने रहे। 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। उस चुनाव में मोरना क्षेत्र में कुल 203834 वोटर पंजीकृत थे, जिनमें से 134333 मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे। रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 54161 वोट हासिल किये और बसपा के नूरसलीम को 49577 मत मिले थे। चुनाव में 4584 मतों के अंतर से मिथलेश ने कादिर राणा के भाई को हराकर चुनाव जीत लिया था। अब 15 साल बाद एक बार फिर से इसी क्षेत्र में हुए उप चुनाव में मिथलेश पाल की किस्मत ने संयोग से जीत दिलाई और जीत भी राणा परिवार के खिलाफ मिली। मिथलेश ने इस बार 84304 मत पाकर कादिर राणा की पुत्रवधु को 30796 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। यहां पर चार हजार से 30 हजार के अंतर वाली जीत तक पहुंचने में मिथलेश पाल को 15 साल का समय लगा है। उस चुनाव में वो अकेली महिला प्रत्याशी थी, तो इस बार के चुनाव में उनका मुकाबला राणा परिवार की महिला सुम्बुल से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal