पालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएस, चर्चाएं तेज

Share :

मुजफ्फरनगर। अब नगरपालिका परिषद् में कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने वीआरएस के लिए शासन में आवेदन किया है, जिसके बाद शासन से मांगी रिपोर्ट पर उनको पालिका से वीआरएस देने के लिए ईओ ने संस्तुति करते हुए रिपोर्ट अनुमोदन के लिए आख्या चेयरपर्सन को प्रेषित कर दी है। पालिका में होर्डिंग्स प्रकरण को लेकर चर्चा में रहे कर अधीक्षक श्री शिवालिया ने वीआरएस के लिए स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं को सामने रखा और नौकरी करने में असमर्थता व्यक्त की है। उनके वीआरएस को लेकर पालिका में हलचल है। चेयरपर्सन ने पालिका निरीक्षण के दौरान उनसे मिलकर वार्ता की और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
नगरपालिका परिषद् में बतौर टीएस नरेश शिवालिया ने जनवरी 2023 में कार्यभार ग्रहण किया था। इस बीच में होर्डिंग्स प्रकरण उनके कार्यकाल में सर्वाधिक चर्चाओं में रहा। उनके कार्यकाल को शांत स्वभाव के कारण याद रखा जायेगा, क्योंकि अब उन्होंने नौकरी छोड़ने की तैयारी कर ली है। नरेश शिवालिया ने शासन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उनके आवेदन पर शासन ने नगरपालिका परिषद् से रिपोर्ट मांगी और एनओसी देने के लिए कहा तो इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका में हलचल मच गई है। मेरठ निवासी टीएस नरेश शिवालिया ने पिछले करीब 1 सप्ताह पूर्व शासन में वीआरएस के लिए आवेदन किया था। इसके बाद नगर विकास विभाग की ओर से नगरपालिका को पत्र भेजकर इसकी जानकारी देते हुए रिपोर्ट मांगी है। शासन से आए निर्देशों के तहत अब ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने टैक्स विभाग से कर अधीक्षक नरेश शिवालिया के वीआरएस आवेदन पर रिपोर्ट तलब की और एनओसी जारी करने के लिए कहा था। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने जांच की आख्या ईओ के समक्ष प्रस्तुत कर दी। इसमें उन पर कोई भी देनदारी बाकी नहीं बताई है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद अब शासन से उनका वीआरएस मंजूर होना बाकी है।
बता दें, नगर पालिका में चर्चा है कि करीब डेढ़ साल से कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने वीआरएस लेने का मन बनाया था। वो इसके लिए कई बार अपने तबादले के लिए भी प्रयासरत रहे, लेकिन वो नहीं हो पाया तो उनके द्वारा वीआरएस आवेदन किया गया। बताया गया कि इसमें कर अधीक्षक के द्वारा बीपी और शुगर की बीमारियों को इंगित करते हुए स्वास्थ्य सम्बंधी कारणों से नौकरी करने में असमर्थता व्यक्त की है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बीते दिनों कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने शासन में वीआरएस के लिए आवेदन किया। शासन स्तर से इसके लिए पालिका से एनओसी और रिपोर्ट मांगी गई। कर निर्धारण अधिकारी ने उनको रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें वीआरएस की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अनुमोदन के लिए आख्या प्रेषित की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal