बिना भेदभाव शहर में हो रहा चहुंमुखी विकास: विकल्प जैन

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता एवं सभासद पति विकल्प जैन ने कहा कि नगर क्षेत्र में बिना भेदभाव पहली बार कार्य किए जा रहे हैं। सभी 55 वार्डों में जरुरत के अनुसार जीरो टोलरेंस की नीति को अपना सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करते हुए नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप विकास की सौगात जनता को देने का काम कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए चेयरपर्सन का आभार जताते हुए कहा कि जनता भी नगर को स्वच्छ और सुन्दर रखने के लिए पालिका का सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।
पालिका वार्ड 33 में सभासद सीमा जैन के पति भाजपा नेता विकल्प जैन ने गुरूवार को अपने वार्ड में कवि भोंपू वाली गली के नव निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस गली के साथ इसकी लिंक गलियों को भी आरसीसी से बनाया जा रहा है। इसके साथ यहां पर नालियों का निर्माण किया जा रहा है। गुरूवार को भाजपा नेता विकल्प जैन और श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के प्रबंधक अनिल ऐरन गली के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने गली और नाली निर्माण कार्य करा रहे नगर पालिका ठेकेदार प्रदीप गोयल से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मानकों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी स्तर पर समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस गली निर्माण पर पालिका द्वारा करीब 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। गली का निर्माण होने से यहां के निवासियों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी निवासी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का आभार प्रकट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal