मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मंडी में हुई समीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं संगीनों के साए में संपन्न हुई मीरांपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के बाद जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। इस कड़ी में डीएम-एसएसपी समेत अन्य अफसरों के साथ गुरूवार को नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्टांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्था को लेकर दिनभर मंथन जारी रहा। उधर, गुरूवार को नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए मतगणना स्थल पर अधिकारियों ने जहां अब तक की तैयारियों की इस बीच समीक्षा की गई। वहीं उप चुनाव में किस्मत आजमाने को चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों की आपत्ति एवं शिकायतों का निस्तारण करने में अधिकारी इस बीच जुटे रहे।
बुधवार को देर रात्रि तक जारी रही ईवीएम जमा कराने की शुरू प्रक्रिया के बाद गुरूवार सुबह से जिला प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों के बीच कूकड़ा नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटा रहा। इस बीच जहां एक ओर अधिकारियों ने विभिन्न प्रत्याशियों के समक्ष स्कूटनी के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराने में लगा रहा, वहीं अफसर आपत्तियों के निस्तारण में लगे रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम नवीन मंडी स्थल पर बनाए स्ट्रांग रूम में रखी गई, जिनकी निगरानी में जवान दिन रात डेटे हैं। अब इन ईवीएम में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 नवंबर को दोपहर बाद तक सामने आने की प्रबंल संभावना हैं। मीरांपुर उप चुनाव में बुधवार प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक विधानसभा के 151 मतदान केंद्र व 328 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया था। जहां भाजपा-रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुम्बुल राना के अलावा बसपा प्रत्याशी शाह नजर व आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। हालांकि विपक्षी दलों ने मीरांपुर विधानसभा चुनाव में भारी गड़बड़ी होने के आरोपों के बीच फिर से चुनाव कराने की चुनाव आयोग से मांग की है, लेकिन इसका असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ईवीएम की सुरक्षा के साथ 23 नवम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर तमाम तैयारियों में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal