मुजफ्फरनगर। चरथावल विधायक एवं लोक लेखा समिति विधान सभा के सदस्य पंकज मलिक ने जिले की मीरांपुर विधानसभा सीट पर हुए मतदान में प्रशासन पर लोगों को वोट न डालने और पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर से वोटरों को परेशान करके वापस भेजने के आरोप लगाते हुए नई दिल्ली चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है। चरथावल विधायक ने प्रशासन पर मुस्लिम बाहुल्य गांवों की सूची उपलब्ध कराते हुए दोषियों पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।
चरथावल विधायक पंकज मलिक ने चुनाव आयोग दिल्ली को भेजे शिकायती पत्र में क्षेत्र के गांव ककरौली, कम्हेड़ा, खेड़ी फिरोजाबाद, तुल्हेडी, किशनपुरा, कवाल, जौली, तेवड़ा, कैथोड़ा, रूडकली, भोकरेहेडी, दौलतपुर, गंगदासपुर का मजरा निजामपुरा, सीकरी, नंगला बुजुर्ग, तिस्सा और सिकन्दरपुर का जिक्र करते हुए ग्राम तुल्हेडी के बूथ नं. 318 व 319 में पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं पर लाठी चार्ज किए जाने और ग्रामी सीकरी के बूथ नं. 42 पर प्रात: 10.30 बजे तक मात्र 61 वोट डाले जाने को जिले में हुए निष्पक्ष चुनाव का प्रमाण बताते हुए मामले की जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






