मुजफ्फरनगर। पॉवर कारपोरेशन की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर व्यवस्था देने की दिशा में रविवार को मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रविवार को बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के अनुसार रविवार को 33/11 केवी मंडी समिति से जुडेÞ क्षेत्र में 33 केवी लाइन के साथ ही 11 केवी फीडर पर पेड़ों की टहनियां काटने का कार्य होने के कारण मंडी समिति बिजली घर के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके चलते मंडी समिति से जुड़े क्षेत्र आत्म कुंज कॉलोनी, अग्रसेन विहार, गोविंद विहार, प्रेम विहार, कूकड़ा, भरतिया कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, गांधी नगर, मंडी समिति के अलावा मौ. अलमासपुर आदि की विद्युत आपूर्ति रविवार को समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी।

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या






