बीएसए ने जाना शिक्षा स्तर का सच, कम मिले स्कूली बच्चे

Share :

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शनिवार को सदर और जानसठ तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय में जहां शिक्षक अवकाश पर मिले वहीं छात्र-छात्राएं कक्षा के बाहर मिलने पर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की।
बीएसए संदीप कुमार ने सदर व जानसठ के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शनिवार को सबसे पहले शेरनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंच उपस्थिति पंजिका देखी। इस बीच सहायक अध्यापिका रीना आकस्मिक अवकाश पर मिली, वहीं कुछ बच्चे एवं शिक्षक कक्षा के बाहर खड़े थे, इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। स्कूल में 396 बच्चों के सापेक्ष 187 विद्यार्थी उपस्थित मिले। इसके बाद पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सिखेड़ा में नामांकित कुल 433 बच्चों के सापेक्ष 350 बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे। दूसरी ओर भूम्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान आरती एवं सागर कुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर मिले। विद्यालय में नामांकित कुल 147 बच्चों के सापेक्ष 56 बच्चे मिले। वहीं अधिकांश बच्चे कक्षा के बाहर इधर-उधर घूमते पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि इंचार्ज अध्यापक द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय संबंधी अन्य जरुरी गतिविधियों में रुचि नहीं ली जा रही है। इंचार्ज अध्यापक के प्रति पृथक से कार्यवाही की जा रही है। विद्यालय में इसके साथ ही साफ-सफाई का अभाव मिला। बीएसए ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ बच्चों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति सुधारने के लिए हर संभव प्रयास जारी किए जाएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal