पांच प्यारों की अगवानी में निकला नगर कीर्तन, सजा दरबार

Share :

मुजफ्फरनगर। धन-धन श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को गांधी कालोनी स्थित गुरूद्वारा से श्री गुरू सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन प्रात: 11:30 बजे गांधी कालोनी गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए देर रात्रि रोडवेज के निकट स्थित गुरूद्वारे पर संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गो से बाजारों तक संगत ने पुष्प वर्षा करते हुए नगर कीर्तन का स्वागत किया। वहीं जगह-जगह प्रकाश पर्व पर विभिन्न खाद्य सामग्री और पेय पदार्थो का प्रसाद स्वरूप इस बीच वितरण किया। नगर कीर्तन में शहर के मशहूर बैंड के अलावा पंजाब से आए बैग पाईपर बैंड व गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के दशमेश बैंड ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा दी। इसके साथ ही पंजाब से आई सुन्दर झांकियां व पंजाब से आया गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर इस बीच नगर में संगत का मन मोह लिया।
नगर कीर्तन को पंजाबी समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर प्रारम्भ किया। इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया एवं सेक्रेट्री स. धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया। नगर कीर्तन में नगरीय क्षेत्र के साथ ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ट्रालियों द्वारा संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई। नगर कीर्तन में श्रीगुरू ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी में विराजमान थी जिसकी अगवानी पांच प्यारे गणवेश में कर रहे थे। पांच प्यारो के आगे संगत झाडू व पानी का छिड़काव करते हुए संगत की युवा टीम वाहेगुरू के जयकारों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखायी दी। नगर कीर्तन गांधी कालोनी स्थित गुरूद्वारा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर में पहुंची, जहां से मालवीय चौक, अंसारी रोड, रुड़की रोड, शिवचौक, झांसी की रानी, जिला परिषद मार्किट, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक होते हुए देर रात्रि में नगर कीर्तन रोडवेज गुरूद्वारा में पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गांधी कालोनी की प्रभात फेरी के साथ नुमाईश कैम्प और घास मंडी की प्रभात फेरियां कीर्तन करते हुए चल रही थी। इस नगर कीर्तन के रास्ते में अलग-अलग प्रकार के प्रसाद के स्टाल लगाए। आतिशबाजी की व्यवस्था श्री गुरू सिंह सभा द्वारा की गयी थी। श्री गुरू सिंह सभा द्वारा आए हुए लोगों व ट्राली से पधारे हुए गांव के लोगों को मिष्ठान प्रसाद देकर रवाना किया गया। नगर कीर्तन की समाप्ति पर रोडवेज गुरूद्वारे में गुरू लंगर की व्यवस्था भी की गयी। श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स. हरजीत सिंह गुराया व सैक्रेट्री स. धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने पैदल ही चलकर पूरे नगर कीर्तन की व्यवस्था को संभाला व गुरू सिंह सभा कमेटी के सभी सदस्यों ने साथ में कंधे से कंधा मिलाकर सेवा में भाग लिया। नगर कीर्तन को सुचारू रूप से नगर में निर्विघ्न संपन्न कराया। इसी क्रम में श्री गुरू नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व 15 नवंबर दिन शुक्रवार को रोडवेज के निकट गुरूद्वारे में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बड़े धूमधाम के साथ में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई