पीआर पब्लिक स्कूल में हुई आउटडोर योगा क्लास

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के पचैंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में बुधवार को आउटडोर योगा क्लास का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य योगासन के माध्यम से शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ योगा ट्रेनर मुकुल दुआ, वर्तिका, मीनाक्षी व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। योगासन की शुरूआत ध्यान मुद्रा में धन्यवाद गीत के साथ की गई।
योगा ट्रेनर्स द्वारा कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, सिंहासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम- विलोम, भुजंगासन, धनुरासन, गोमुखासन, शीर्षासन आदि योग क्रियाएं करते हुए योग क्रियाओं से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने विद्यार्थियों को नियमित योगासन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग शरीर के हर हिस्से में स्फूर्ति और ऊर्जा लाता है। योग और ध्यान आपको शांत व एकाग्रचित होना सिखाता है। शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ आसन बच्चों के लिए तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका है। आप सभी को योगासन के साथ एक संतुलित और नियमित आहार प्रणाली को भी अपनाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप एक स्वस्थ, तंदुरुस्त एवं फुर्तीले शरीर के मालिक बन सकते हैं। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल ने इस योग क्लास में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बताया कि इस तरह की योग कक्षाओं के आयोजन का उद्देश्य आप सभी को एक सकारात्मक और ऊर्जा पूर्ण वातावरण देना है। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने योग क्लास में उपस्थित सभी योग प्रशिक्षकों को पटका पहना कर सम्मानित किया तथा योग से जुड़ी रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, शंकर शर्मा, मिस चांदनी, प्रज्ञा सिंधी, अनुपम सैनी, विश्वबंधु शर्मा, शिखा ठाकुर आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal