जाट कॉलोनी में प्रशासन व माननीयों के विरुद्ध दिखा गुस्सा

Share :

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जाट कॉलोनी स्थित एनसीसी वाली गली में बीते 4-5 साल से संचालित हॉस्पिटल को लेकर कॉलोनी के लोगों में लंबे समय से आक्रोश बढ़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने बैठक करते हुए चेतावनी दी कि अगर हॉस्पिटल आवासीय कॉलोनी में गतिविधि इसी प्रकार चलाता रहा तो लोग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।
पालिका का वार्ड 41 पुरानी व पहली इस आवासीय कॉलोनी में 20 फुट सड़क होने के बाद भी एमडीए की मिलीभगत और सीएमओ द्वारा परमिशन से सर्जरी के हॉस्पिटल का संचालन कराया जा रहा है। चिकित्सीय सुविधाओं की आड़ में प्रशासनिक अमले के इस खेल को लेकर बैठक में तमाम आरोप लगाए जाने के साथ सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए। कॉलोनी वासियों को गुस्सा इस बात को लेकर था कि सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ लेकर गली मौहल्ले में अस्पताल शुरू हो गए हैं जहां मरीजों को यह कहकर लाते हैं कि उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और मामूली बीमारी का भी बड़ा इलाज दिखाकर डॉक्टर सरकारी योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। मरीज इसलिए परेशान नहीं होता क्योंकि उसके घर से कोई पैसा नहीं जाता। मरीज लाने वाले को कमीशन दिया जाता है और इस तरह गली मौहल्लों में यह धंधा अस्पतालों के अंदर तेजी से पनप रहा है। कमीशन के लालच में जाट कॉलोनी स्थित हॉस्पिटल में 90 प्रतिशत से अधिक विशेष संप्रदाय के लोग आते हैं। एक-एक मरीज के साथ दर्जनों की संख्या में तीमारदार के रूप में आने और उनके वाहनों द्वारा यह आवासीय मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। बहू बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। सुबह शाम दोपहर रात में अस्पताल के बाहर अनजान लोगों के खड़े होने से आशंका हो रही है कि उनके घरों की रेकी हो रही है। उधर अस्पताल में बैठने की जगह न होने से दर्जनों, तो कभी सैंकड़ों तीमारदार सड़कों पर लोगों के घरों के सामने रैंप पर बैठे रहते हैं। जिनमें से कई महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं, वहीं नाली में बाथरूम करते हैं। ऐसे में कई छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी मगर हर तरह से अनभिज्ञता दिखाई गई जिसके बाद आज बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सैकड़ों लोगों ने फैसला लिया कि आवासीय क्षेत्र में अधिकारियों और संस्थाओं ने हॉस्पिटल को संचालित करने की अनुमति दी है, उसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से लेने के साथ ही उनके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा और किसी भी घटना दुर्घटना होने के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर मांगेराम व संचालन बिट्टू सिखेड़ा ने किया। इस दौरान वार्ड सभासद शिवम बालियान, सत्यवीर वर्मा, ओमप्रकाश पंवार, विकास बालियान, प्रवीण जावला एड, विवेक तोमर, दिलावर सिंह, अमित तोमर मिक्कू, अजीत मलिक, मोहित बंटी, महेशो चौधरी, सुशीला देवी समेत संैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal