बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर। हारे का सहारा, बाबा श्री खाटू श्याम हमारा के गगनचुंबी जयघोष के बीच मंगलवार को श्री गणपतिधाम मंदिर ट्रस्ट नई मंडी भरतिया कॉलोनी की भव्य निशान यात्रा नगर के हृदयस्थल शिवचौक से मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस बीच शिवचौक से मंदिर तक पूरे मार्ग में हर ओर बाबा भक्ति की गंगा बहती दिखाई दी। इससे पूर्व श्रीखाटू श्याम जन्मोत्सव के तहत सुबह बाबा श्याम के निशान लेकर भक्तों का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। शिवचौक पर इस बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल के हाथ में श्री बालाजी का ध्वज, पूर्व विधायक अशोक कंसल के हाथ में गणपति जी और भारतीय प्रेस परिषद सदस्य व मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ के हाथों में भगवान श्री खाटू श्याम का मुख्य ध्वज रहा, जो भक्तों के बीच नंगे पांव ही बाबा का निशान लेकर मंदिर में पहुंचे। इस बीच ध्वज पूजन के बाद निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया।
श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट परिवार की ओर से श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के कार्यक्रम की कड़ी में मंगलवार को चौथे दिन श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा का आयोजन किया गया। शिवचौक से शुरू यात्रा में हजारों महिला एवं पुरुष भक्तों के साथ बच्चे पूरे उत्साह और आस्था के साथ कतारबद्ध खड़े नजर आए। मुख में बाबा के जयकारे और अपने हाथों में बाबा श्याम का निशान थामे इनके उत्साह ने भक्ति की गंगा जैसी स्थिति पैदा कर दी। यहां पहुंचे प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भारतीय प्रेस परिषद सदस्य व मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ आदि ने सभी भक्तों को बाबा श्याम के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस बीच शिव चौक पर भक्तों द्वारा बाबा श्याम के जयघोष करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। भगवान शिव व ध्वजा पूजन के बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि का मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद श्री खाटू श्याम के जयकारे के साथ भव्य निशान यात्रा शुरू हुई। मंत्री कपिल देव व बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ समेत अन्य अतिथि भी भक्तों के साथ नंगे पांव ध्वज थामे हुए मंदिर की ओर चल दिए। यह निशान यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भरतिया कालोनी के श्री गणपति धाम मंदिर पहुंची जहां इसे विराम दिया गया। यात्रा में भक्तों की आस्था और उल्लास ने पूरा क्षेत्र को भक्तिमय बनाया। इस दौरान अनेक स्थानों पर भक्तों के इस सैलाब पर पुष्प वर्षा करते हुए बाबा के भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। भरतिया कालोनी श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में अपने निशान अर्पित करने के लिए कई किमी तक हुई लंबी कतार में भक्त अपनी बारी का इंतजार करने के लिए खड़े दिखाई दिये। इस बीच मंत्री कपिल देव समेत अन्य अतिथियों ने मंदिर प्रांगण में भगवान श्री खाटू श्याम को अपने निशान अर्पित करते हुए पूजा अर्चना करके, सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। इस दौरान व्यवस्था बनाने में मुख्य रूप से श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार से भीम कंसल, अनिल गोयल, चचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, शुभम तायल, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई