एमआईटूसी कंपनी का काउन डाउन शुरू, कामबंद हड़ताल पर गए कर्मी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पालिका परिषद् से रोज 3 लाख रुपए से अधिक भुगतान प्राप्त करने वाली दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. अपने कर्मियों के साथ धोखाधड़ी का खेल कर रही है, जिससे आक्रोशित कंपनी के सफाई कर्मियों ने सोमवार से कामबंद हड़ताल कर दी। ऐसे में उक्त कर्मचारी वाहनों को लेकर वार्डों में कूड़ा कलेक्शन के लिए नहीं निकले और कंपनी के मुख्य कार्यालय में पहुंचकर अफसरों का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनसे कांवड़ में काम कराया, लेकिन आज तक भी उसका तय भुगतान उन्हें नहीं किया है।
नगरपालिका प्रशासन के साथ नगर के वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व कूड़ा डलावघर घरों से कूड़े का रोज निस्तारण करने के लिए एमआईटूसी कंपनी द्वारा करार किया गया है। कंपनी शहर को 3 जोन में बांटकर कार्य कर रही है। इसके लिए करीब 350 कर्मी प्राइमरी और सेकेंड्री कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाये गये हैं। सोमवार को कंपनी के साथ काम कर रहे सैकड़ों कर्मियों ने वाहन खड़े करते हुए कामबंद हड़ताल कर दी और भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल में कंपनी के मुख्य कार्यालय में परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह आदि का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी के साथ कार्यरत रहे सफाई कर्मचारी मुकुल कुमार, जितेन्द्र, अश्वनी, नरेश, आशीष, बलराम, चरण दास, देवेन्द्र, अंकुर राणा, शंकर, विरेश और अमित आदि ने बताया कि कंपनी द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए कुछ कर्मियों को लगाया। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान देने का वादा किया था। कर्मचारियों ने 24 घंटे कांवड़ यात्रा में ड्यूटी की, लेकिन आज तक भी कंपनी द्वारा उसका भुगतान कर्मचारियों को नहीं किया गया। वहीं कंपनी द्वारा पीएफ व ईएसआई का पैसा भी नहीं दिया जा रहा। साथ ही वेतन तय समयावधि में उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि कर्मचारी निरंतर समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कांवड़ ड्यूटी का पैसा नहीं दिया जाता काम शुरू नहीं होगा। सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

इन्होंने कहा-
कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि 40 कर्मियों को कांवड़ यात्रा कार्य में लगाया गया था। इसके लिए कंपनी को कर्मियों के 24 घंटे कार्य करने की रिपोर्ट भेजी गई, जोकि गलत है, एक कर्मी 24 घंटे काम नहीं कर सकता। इस पर दोबारा कंपनी को रिपोर्ट भेजी है और 40 कर्मियों के लिए 12-12 घंटे की अतिरिक्त ड्यूटी के लिए भुगतान की मांग की गई है। जल्द उनको भुगतान उपलब्ध करा दिया जायेगा। कंपनी ने सितम्बर माह की सैलरी सभी कर्मचारियों को दे दी है। अक्टूबर का वेतन लम्बित है। 15 तारीख तक वो भी देने का आश्वासन दिया है, कर्मचारियों को काम पर वापस लाने के लिए मनाया जा रहा है। हड़ताल के कारण वार्डों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई