अग्निशमन विभाग ने रूकवाया पालिका के एमआरएफ सेंटर का निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका सीमा विस्तार के बाद उसके हिस्से में आए क्षेत्र में सुविधा व विकास कराने के लिए बने दबाव के बीच एसडीएम सदर की ओर से पालिका क्षेत्र में शामिल 11 गांवों की सरकारी भूमि को पालिका को करीब दो वर्ष बाद भी हस्तांतरित नहीं किया है। बड़ी बात यह है कि पालिका की एनओसी के बिना ही तहसील प्रशासन मनमाने ढंग से सीमा विस्तार में मिले गांवों की सरकारी भूमि को दूसरे विभागों को देकर बंदरबांट करने में लगा है। ऐसी ही सरकारी भूमि पर पालिका ने अपना एमआरएफ सेंटर बनाना प्रारंभ किया तो उस भूमि पर अपना अधिकार बताते हुए अग्निशमन विभाग ने निर्माण कार्य रूकवा दिया। इसे लेकर पालिका ईओ ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर नाराजगी जताते हुए इस खतौनी में पालिका की एनओसी और बोर्ड की अनुमति के बिना अग्निशमन केन्द्र के लिए भूमि देने ेकी कार्यवाही निरस्त करने के लिए कहा है।
बीते वर्ष शासन के द्वारा नगर पालिका परिषद् का सीमा विस्तार करते हुए पालिका क्षेत्र से सटे गांव कूकड़ा, सूजडू, वहलना, खांजापुर, मंधेडा, अलमासपुर, शहाबुदीनपुर व सरवट सहित 11 गांवों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके लिए नगर विकास विभाग द्वारा 29 सितम्बर 2022 को अधिसूचना जारी होने के बाद में इन क्षेत्रों का समावेश करते हुए पालिका विकास कार्य करा रही है। इन गांवों में सरकारी भूमि को पालिका अपने अधिकार क्षेत्र में लेने को एसडीएम सदर को पत्राचार करती रही है, लेकिन तहसील से कोई भी सकारात्मक सहयोग नहीं मिल पा रहा है। अब प्रकाश में आए एक मामले में नगर पालिका की अनुमति और एनओसी लिये बिना ही पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांव बीबीपुर में सरकारी भूमि तहसील प्रशासन ने अग्निशमन केन्द्र के नाम करते हुए विभाग को खतौनी में नाम दर्ज कर दे दी, जबकि इस भूमि पर पालिका प्रशासन एमआरएफ सेंटर का निर्माण करा रहा है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने के बाद अग्निशमन विभाग के अफसरों ने वहां पहुंचकर काम रूकवा दिया और खतौनी में उक्त भूमि अपने नाम दर्ज बताई है। इसे लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एसडीएम सदर को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है। ईओ ने पत्र में कहा कि खसरा संख्या-101 मौजा ग्राम बीबीपुर की भूमि पर भू-राजस्व अभिलेख खतौनी में अग्निशमन केन्द्र का नाम दर्ज करा दिया है। यह गांव और भूमि नगर विकास विभाग के द्वारा सीमा विस्तार में 29 सितम्बर 2022 को जारी अधिसूचना के तहत पालिका की सीमा में सम्मिलित हो चुका है। इस खसरा न. 101 की भूमि पर पालिका प्रशासन द्वारा एमआरएफ सैंटर निर्माण प्रारंभ किया गया था। कार्य स्थल पर अग्निशमन अधिकारी द्वारा भूमि पर विभाग का नाम दर्ज करने संबंधी खतौनी को प्रस्तुत करते हुए पालिका द्वारा किये जा रहे निर्माण को रुकवाया है, जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना अधर में लटक गयी है। पालिका से इस सम्बन्ध में कोई लिखित सहमति या बोर्ड प्रस्ताव तहसील सदर द्वारा प्राप्त नहीं किया गया है जबकि पालिका की सीमा में सम्मिलित किसी भी सार्वजनिक भूमि को पालिका की एनओसी व बोर्ड स्वीकृति के बिना किसी को नहीं दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal