मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ के सहयोग से शनिवार को मैसर्स विनायक ट्रेड्रर्स पर खाद्य लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन हेतु कैम्प आयोजित किया गया। कैंप में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान, चीफ शिवकुमार मिश्रा ने व्यापारियों को खाद्य लाइसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन से आच्छादित करने हेतु विस्तार से चर्चा की। वहीं खाद्य कारोबार करने व रजिस्ट्रेशन अपग्रेड होने की स्थिति बारे में भी जानकारी दी।
नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को विस्तृत जानकारी देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि कोई भी मिलावट का सामान न खरीदें, ना ही बिक्री होने दें। अशोक बंसल ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा लाईसेंस रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अशोक बंसल, अनुज बंसल, मनीष चौधरी, रवि शर्मा, विशाल अग्रवाल, सुखबीर सिंह, रमन शर्मा, रजनीश कुमार, रजत कुमार, रिषभ तायल, सुनील तायल, सुनील कुमार के अलावा खाद्य विभाग से मनोज कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या






