जीआईसी मैदान में आज से दो दिवसीय मेले का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुचाने की दिशा में शुरू हुई कवायदों के बीच के तहत जनपद में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर अब आॅनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट लगाये जायेंगे। इसके लिए आज से दो दिवसीय मेगा मेले का आयोजन जीआईसी मैदान में किया जा रहा है, ताकि सरकार की इस योजना को धरातल पर उतारा जा सके। इस योजना में केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनुदान देय है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में देश में एक करोड घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य है, जबकि मुजफ्फरनगर जिले में 50 हजार घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में शुरू कवायदों के बीच सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय मेगा कैम्प व विशाल मेला जीआईसी ग्राउंड मुजफ्फरनगर में लगाया है, जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आवेदन, स्थापना, अनुदान व बिल में आ रही त्रुटियों को पूर्ण करने व योजना के बारे में पूर्ण जानकारी दी जायेगी। अगर विद्युत कनेक्शन 2 किलोवाट का है तो सोलर रूफटॉप पावर प्लांट 2 किलोवाट का स्थापित किया जाता है। घरेलू उपभोक्ताओं की छत पर ऐसे में 2 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के आॅनग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाये जाते है। लाभार्थी द्वारा आॅनलाईन आवेदन यूपीनेडा, लखनऊ पोर्टल पर किया जा सकता है। सोलर संयंत्र स्थापना हेतु प्रति किलोवाट करीब रुपए 65,000/- लागत आती है। जनपद स्तर पर संयंत्र स्थापना हेतु 17 वेण्डर्स पंजीकृत है। लाभार्थियों द्वारा बिजली का बिल, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, छत का फोटो उपलब्ध कराने पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन वेण्डर्स द्वारा किया जाता है। राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा 2 किलोवाट सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापना पर रुपए 90,000/- अनुदान देय है तथा 3 किलोवाट के संयंत्र की स्थापना पर धनराशि रुपए 1,08,000/- अनुदान देय है। इस योजना में अधिकतम अनुदान रुपए 1, 08,000/- दिया जाता है। ये संयंत्र ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र दोनों में ही स्थापित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal