मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक से अब मीरांपुर उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, एजेंट के अलावा जन सामान्य चुनाव से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए संपर्क कर सकते हैं।
सहायक नोडल अनुवीक्षण व्यय प्रकोष्ठ व वरिष्ठ कोषाधिकारी मुजफ्फरनगर ने बताया कि जिले की मीरांपुर विस उप चुनाव के तहत आयोग के प्रसाद को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सूट नं.-2 में निवासित हैं। उन्होंने बताया कि व्यय प्रेक्षक जिनका सीयूजी मोबाईल नम्बर- 9528518844 है। उन्होंने बताया कि ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी, एजेन्ट और जन समान्य मोबाईल पर किसी प्रकार भी समस्या या शिकायत के लिए संपर्क कर सकते हैं तथा समय लेकर व्यक्तिगत रूप से भी मिल सकते हैं।
व्यय प्रेक्षक की सहमति से मीरांपुर विधानसभा उपनिर्वाचन के प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर मिलान के लिए 3 तारीख नियत की हैं, जिनमें से एक तिथि 4 नवंबर बीत चुकी है। अब व्यय रजिस्टर का द्वितीय निरीक्षण 13 नवम्बर और तृतीय निरीक्षण 18 नवम्बर को तय किया है, जिसमें कोषागार में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक निरीक्षण किया जायेगा।

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय






