अब पालिका ने रुड़की रोड से भी लिगेसी वेस्ट हटवाने की कवायद शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका के बड़े सिरदर्द बन चुके करीब 5 लाख क्यूबिक मीटर एरिया में फैले लिगेसी वेस्ट का निस्तारण अगले चंद महीनों में हो जायेगा, इसके लिए नगर पालिका ने नीदरलैंड की कंपनी के सहयोग से फुल प्रूफ प्लान बनाया है। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने कंपनी के साथ मिलकर अब किदवईनगर प्लांट व रुड़की रोड पर स्थित लिगेसी वेस्ट का निस्तारण करते हुए इसकी रिपोर्ट एनजीटी को भेजने की तैयारी की है। इसमें बड़ी बात यह है कि समस्या निस्तारण में पालिका को कोई धन खर्च नहीं करना है। कंपनी अपने खर्च पर यह कार्य करेंगी, जो पालिका प्रशासन की बड़ी उपलब्धि साबित होगा।
नगरपालिका परिषद् द्वारा पूर्व में रुड़की रोड स्थित पुलिस चौकी के पास अपनी भूमि को डम्पिंग ग्राउंड बनाते हुए शहर से निकलने वाला कूड़ा-करकट इसी डंम्पिंग ग्राउंड पर निस्तारित होता रहा। यहां आबादी विकसित होने और किदवईनगर में एटूजेड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित होने के बाद शहर से निकलने वाला कूड़ा-करकट प्लांट पर जाने लगा, लेकिन रुड़की रोड डम्पिंग ग्राउंड पर पड़े कूड़े का निस्तारण कभी नहीं कराया गया। यहां यह लिगेसी वेस्ट प्रदूषण के केन्द्र बन गए। हालांकि पूर्व में यहां लिगेसी वेस्ट के कुछ हिस्से को हटाकर पालिका प्रशासन द्वारा मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर निर्माण कराया, लेकिन इसके बाद भी यहां लिगेसी वेस्ट एक बड़े एरिया में होने से शहर की सुन्दरता को ग्रहण तो लगा ही रहा, साथ ही बीमारियों व प्रदूषण का भी केन्द्र बन गया। वहीं दूसरी ओर एटूजेड प्लांट बंद होने के बाद से वहां पर पड़ा लिगेसी वेस्ट पालिका के सिरदर्द का बड़ा कारण बना है। इसके खिलाफ फरहा खां के द्वारा एनजीटी में दायर किए केस में नगरपालिका के लिए नित्य नई परेशानियों का सबब बना है। बीते दिनों लिगेसी वेस्ट निस्तारण नहीं कराने को लेकर एनजीटी ने पालिका पर 68 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। ऐसे में पालिका लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कराने में जुटी है।
अब किदवईनगर के साथ ही रुड़की रोड के लिगेसी वेस्ट को भी अपने प्लान में शामिल करते हुए पालिका प्रशासन वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए यहां काम कर रही नीदरलैंड की कंपनी जीसी इंटरनेशनल के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पालिका द्वारा किदवईनगर प्लांट के लिगेसी वेस्ट के मेजरमेंट के लिए एरियल सर्वे कराया गया है।

इन्होंने कहा-
एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे में जो रिपोर्ट आई, उसके तहत किदवईनगर प्लांट पर 4.74 क्यूबिक मीटर एरिया में लिगेसी वेस्ट पाया है। इसका रियल लेवल ड्रेन से एक मीटर नीचे और 4.8 मीटर हाइट पर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर प्लांट पर करीब 4 लाख मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट होने की संभावना है।

नीदरलैंड की कंपनी जीसी आईएनटी सॉल्यूशंस प्रा.लि. के डायरेक्टर सिद्धार्थ शिवारमन के अनुसार कंपनी द्वारा कराए सर्वे में करीब 5.80 क्यूबिक मीटर एरिया में लिगेसी वेस्ट है, जिसकी हाइट 5 मी. से ज्यादा है। कंपनी ने ड्रेन से 4 मी. नीचे तक लिगेसी वेस्ट की संभावना व्यक्त की है। कंपनी का आंकलन है कि प्लांट में करीब 55 से 60 हजार स्क्वायर मीटर एरिया में लिगेसी वेस्ट फैला हुआ है। कंपनी पालिका के साथ मिलकर इसके निस्तारण के लिए तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal