उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया व्रत का पारण

Share :

मुजफ्फरनगर। छठ पूजा के 4 दिवसीय पर्व का शुक्रवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान तमाम घाटों पर छठ पूजा की अद्भुत छटा हर ओर दिखी। नगर के एटूजेड रोड पर लोक आस्था के इस महापर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और छठी मैय्या से अपनी परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए मन्नत भी मांगी।
नहाय-खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व सुबह के अर्घ्य देने के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस बीच व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया। शुक्रवार को व्रतियों एवं उनके स्वजनों ने भगवान सूर्य से समाज और देश हित की कामना की। छठ पूजा समिति आयोजक वीरेन्द्र यादव व छोटू लाल गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा पर्व लोक आस्था का महापर्व है, जो बिहार और पूर्वांचल का बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस पर्व पर मान्यता के अनुसार सभी माताएं एवं बहनें अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना के लिए व्रत रखती हैं। छठ पर्व पर सूर्यदेव और उनकी बहन छठी मैय्या की उपासना का बहुत ही महत्व है। उन्होंने बताया कि छठ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। इस बीच में 36 घंटे निर्जला व्रत रखने के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पूर्ण हो जाता है। यह व्रत घर-परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। शुक्रवार को तड़के तीन बजे से ही व्रतियों ने घाटों पर पहुंचकर सूर्य देवता और छठी मैय्या की उपासना शुरू कर दी थी। इसके बाद सूर्योदय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा स्थल के नजदीक बज रहे छठ गीतों पर जहां बड़ी संख्या में युवा थिरकते नजर आए, वहीं बच्चों ने आतिशबाजी की। दूसरी ओर व्रती महिलाओं और बच्चों को किसी तरह का दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर पूरी तरह निगरानी रखी। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिए तमाम जिम्मेदार इस बीच में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान छठ पूजा समिति की ओर से शिवकुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, नीरज यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, सचिन गुप्ता, राजन गुप्ता, संजय, जीवन जोशी, दयावती, किशन जोशी, पन्ना लाल यादव समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

जीएसटी बकाया जमा न करने पर फैक्ट्री बंद, राज्य कर विभाग की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जीएसटी की बकाया मांग जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, राज्य कर डॉ. प्रियंका तथा राज्य कर अधिकारी शशांक शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एक बकायेदार व्यापारी की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई