जीएसटी बकाया जमा न करने पर फैक्ट्री बंद, राज्य कर विभाग की सख्त कार्रवाई

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जीएसटी की बकाया मांग जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, राज्य कर डॉ. प्रियंका तथा राज्य कर अधिकारी शशांक शाह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एक बकायेदार व्यापारी की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को बंद करा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से जीएसटी का बकाया रखने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित फैक्ट्री में व्यावसायिक एवं उत्पादन संबंधी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही थीं। प्रतिष्ठान में कारोबार जारी रहने के बावजूद व्यापारी द्वारा लंबे समय से लंबित जीएसटी मांग का भुगतान नहीं किया गया था। विभाग की ओर से बकाया करराशि जमा करने के लिए व्यापारी को पूर्व में निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी का मोबाइल फोन बंद मिला।
विभाग ने बताया कि बकाया जीएसटी मांग जमा न करने, विभागीय अधिकारियों के संपर्क से बचने और फैक्ट्री में लगातार कारोबार संचालित किए जाने को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके तहत विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रतिष्ठान को बंद करा दिया। सहायक आयुक्त, राज्य कर डॉ. प्रियंका ने कहा कि शासन और राज्य कर विभाग सरकारी राजस्व की वसूली को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा, “जो व्यापारी जीएसटी की बकाया देयता का समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की प्राथमिकता है कि सरकारी राजस्व की बकाया राशि समय पर जमा हो और करदाता अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करें। डॉ. प्रियंका ने बकायेदार व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई से बचने के लिए अपनी लंबित जीएसटी देयता का तत्काल भुगतान करें। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को विभागीय अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए और बकाया करराशि के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी करनी चाहिए।
राज्य कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि कारोबार संचालित करने के बावजूद सरकारी राजस्व का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार विभिन्न वसूली कार्रवाई की जा सकती है। इसमें प्रतिष्ठान बंद कराने के साथ बैंक खातों पर कार्रवाई, संपत्ति की कुर्की और अन्य वैधानिक कदम शामिल हो सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था में पारदर्शिता और राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने के लिए बकायेदार व्यापारियों की देनदारियों की निगरानी की जा रही है। जिन व्यापारियों पर जीएसटी की मांग लंबित है, उन्हें समय रहते बकाया जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 14 अगस्त को कविनगर गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र विरेन्द्र ने कनखल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई