हरिद्वार (रिपोर्टर)। मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 14 अगस्त को कविनगर गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र विरेन्द्र ने कनखल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार जगजीतपुर कनखल पर साथियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर मृत व्यक्ति विनोद कुमार का प्रतिरूपण कर तथा उसे जीवित बताकर भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और दस्तावेजों को असली के रूप में प्रयोग कर धोखाधड़ी करते हुए जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के आदेश पर गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मुकद्मे में नामजद आरोपी शैलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई अनुज सिंह, एसआई नरेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल जसबीर चौहान, कांस्टेबल प्रलव चौहान शामिल रहे।

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की






