भागवंती विद्या मंदिर में खिलाड़ी छात्राओं को किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रार्थना सभा में छठ पूजा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय आचार्या सपना पुंडीर ने छठ पर्व की चार दिन तक चलने वाली पूजा की जानकारी देते हुए सूर्य भगवान का व्रत व पूजा विधि को पूर्ण कर राष्ट्र कल्याण की कामना करने का आग्रह सभी से किया।
भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चक्र के प्रारंभ होने पर बहुत सी बहनों ने प्रतिभागिता की, इनमें कक्षा 8 सी से राधिका व शैली ने स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं की इस श्रृंखला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो भोपाल में आयोजित हुई थी। इसमें अपने विद्यालय की छात्रा रिया ने तृतीय व मानवी ने द्वितीय तथा अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनन्या ने एसजीएफआई खेलकूद प्रतियोगिता जो दिल्ली में होगी, उसमें प्रतिभाग करेंगी। इसके साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर सहारनपुर में विद्यालय की छात्रा लक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। अब लक्षी एसजीएफआई खेलकूद प्रतियोगिता, जो गोरखपुर में आयोजित होगी उसमें प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने व स्थान प्राप्त करने का श्रेय विद्यालय शारीरिक शिक्षा विषय की आचार्या सीमा सिंह, सपना पुंडीर व शशि प्रभा को रहा। इस दौरान प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने सभी खिलाड़ी बहनों को मेडल व पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभाशीष देते हुए विजयपथ की मंगल कामनाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal