एक माह से गुम डॉ. अतुल को सीएमओ की अंतिम चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद से हटाए डॉ. अतुल कुमार अपने मूल विभाग से बीते करीब एक माह से गायब चल रहे हैं। सीएमओ द्वारा तबादला आदेश का पालन नहीं करने और अपनी मूल तैनाती पर योगदान आख्या न देने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉ. अतुल को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए तत्काल पीएचसी पीनना पर चार्ज लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर उन्हें विभाग से वेतन जारी न करने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवमानना करने में कर्मचारी सेवा नियमावली के तहत कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
डॉ. अतुल कुमार पालिका में बतौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन कर रहे थे, जबकि मूल तैनाती सीएमओ अधीन स्वास्थ्य केन्द्र पीनना पर थी। 26 सितम्बर की रात्रि में उनकी पत्नी ने डीएम को फोन कर शिकायत की थी कि उनके बेटे की तबियत खराब है और ऐसे में भी उनके पति को पालिका से अवकाश नहीं दिया जा रहा है। डीएम के आदेश के बाद पालिका चेयरपर्सन ने 27 सितम्बर से डॉ. अतुल कुमार को अवकाश स्वीकृत कर भेज दिया था। वहीं सीएमओ ने डॉ. अतुल का तबादला पालिका में निरस्त करते हुए उन्हें अपनी मूल तैनाती पीएचसी पीनना पर चार्ज ग्रहण करने के निर्देश दिये थे। उनके स्थान पर एसीएमओ डा. अशोक कुमार द्वारा अचानक ही स्वास्थ्य को कारण बताते हुए सीएमओ को पत्र लिखते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर कार्य करने से इंकार कर दिए जाने पर संभावना बनने लगी कि पालिका में डॉ. अतुल की वापसी हो रही है। इसी बीच सीएमओ ने तबादला आदेश के एक माह बाद पीएचसी पीनना पर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं करने और विभाग से गायब रहने पर डॉ. अतुल कुमार के आचरण को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए आदेशों का पालन न करने पर शासन में रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई